Urdu Conclave 2026

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी सैलजा ने स्वर्गीय राजेश राय को अर्पित की श्रद्धांजलि

Tribute to Rajesh Rai: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी सैलजा ने भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय के भाई राजेश राय को श्रद्धांजलि दी. 25 अक्टूबर को उनका निधन हो गया था, वे समाजसेवा की मिसाल थे.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Tribute to Rajesh Rai: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, प्रबंध निदेशक (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय का पिछले दिनों देहांत हो गया था. आज उनकी तेरहवीं है. गाजीपुर में उनके परिवारजन शोकाकुल हैं. देशभर के पत्रकारों, समाजसेवियों एवं राजनेताओं ने समाजसेवी राजेश राय के निधन पर शोक जताया.

हरियाणा में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं. कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 4 नवंबर 2025 को CMD उपेंद्र राय के लिए एक भावपूर्ण पत्र लिखा. उन्‍होंने कहा, “मुझे आपके बड़े भाई राजेश राय के असमय निधन की सूचना मिली, यह जानकार मुझे बहुत दुख हुआ. ईश्वर आपको व आपके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें. मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ हैं. ओम शांति.”

CMD Upendra Rai's Elder Brother Rajesh Rai

कुमारी सैलजा का शोक संदेश

इसी क्रम में, लोकसभा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने भी संवेदनाएं जाहिर कीं. अपने पत्र में उन्होंने कहा, “प्रिय उपेंद्र राय जी, आपके बड़े भाई राजेश राय के निधन की दुखद खबर सुनकर मैं अत्यंत शोकाकुल हूं. वे समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी सक्रियता व उदारता के लिए जाने जाते थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें व आपको दुख सहने की ताकत दें. भवदीय, कुमारी सैलजा.” उनका यह पत्र राजेश राय की सामाजिक विरासत को रेखांकित करता है.

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय के निधन पर नेताओं ने व्यक्त किया शोक

शेरपुर-कला में शोक व्याप्त

स्वर्गीय राजेश राय के निधन से न केवल उपेंद्र राय परिवार व्यथित है, बल्कि गाज़ीपुर जिला स्थित उनके पैतृक गांव शेरपुर कला में शोक व्याप्त है. वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, 25 अक्‍टूबर को उन्‍होंने दिल्ली के मुलचंद अस्पताल में अंतिम सांस ली. 27 अक्टूबर को उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी.

भारत एक्सप्रेस परिवार में शोक: CMD उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय का स्वर्गवास, 27 अक्टूबर को हुआ अंतिम संस्कार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read