गोरखपुर के सत्यबीर ने रचा इतिहास
Lucknow Dangal: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा स्थित डिप्टी खेड़ा में आयोजित भव्य कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में गोरखपुर निवासी (Gorakhpur News) अंतर्राष्ट्रीय पहलवान सत्यबीर यादव (Wrestler Satyabir Yadav) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘उत्तर प्रदेश केशरी’ (Uttar Pradesh Kesari) का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया. सत्यबीर यादव सीआईएसएफ (CISF) में कार्यरत हैं. उन्होंने यह रोमांचक फाइनल मुकाबला मात्र दो मिनट में जीतकर अपने नाम किया. यह दंगल प्रतियोगिता स्वर्गीय प्रभु दयाल जी की स्मृति में आयोजित की गई थी.
गोरखपुर के बेलीपार स्थित सेंवई ग्राम निवासी सत्यबीर यादव का मुकाबला फाइनल में जौनपुर के राष्ट्रीय पहलवान अजित सिंह के साथ हुआ. सत्यबीर ने अजित को बाईफल चित्त (By Fall) कर पराजित किया और 11 हजार रुपये की इनामी कुश्ती जीती.
मुख्य अतिथि एवं सम्मान
- कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लखनऊ पश्चिम के विधायक अरमान खान थे.
- विशिष्ट अतिथि के रूप में पुष्कर सिंह धामी उपस्थित थे.
- कुश्ती दंगल प्रतियोगिता के आयोजक राष्ट्रीय पहलवान हरिप्रसाद यादव थे.
- हरिप्रसाद यादव ने अतिथियों का स्वागत किया और पुराने पहलवानों को साफा बांधकर सम्मानित किया.
ये भी पढ़ें: PK के मन में फूटा लड्डू! बिहारियों ने क्या किया जो झूम उठे प्रशांत किशोर?
‘उत्तर प्रदेश केशरी’ की गदा भेंट
विजेता सत्यबीर यादव को आयोजक मंडल की ओर से 11 हजार रुपये नकद के साथ-साथ ‘उत्तर प्रदेश केशरी’ की गदा भी भेंट की गई. सत्यबीर यादव की इस ऐतिहासिक जीत पर उनके गृह ग्राम सेंवई के ग्राम प्रधान मिथिलेश यादव, चन्द्रभान सिंह चड्ढा, देवव्रत सिंह, और अशोक तिवारी समेत तमाम लोगों ने बधाई दी है. यह जीत न केवल सत्यबीर यादव के लिए बल्कि पूरे गोरखपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

