Urdu Conclave 2026

‘कलम की शक्ति सर्वोपरि…’, लखनऊ में डॉ. दिनेश शर्मा का संबोधन, BBA कोर्स के लिए दिया ₹10 लाख का अनुदान

Dr. Dinesh Sharma On Education: डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ में आयोजित ‘उन्मेष-2025’ कार्यक्रम में पहुंचे. उन्‍होंने BBA कोर्स के लिए 10 लाख का अनुदान दिया. उन्होंने कहा कि शिक्षा से कोई भी जंग जीती जा सकती है.

dr dinesh sharma bjp
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Unmesh-2025: राज्य सभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को अलीगंज, लखनऊ स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समागम “उन्मेष-2025” के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित किया.

शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर

मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा ने अपने संबोधन में महिलाओं की देश के विकास में अहम भूमिका पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि आज जब बेटियाँ ओलंपिक या किसी खेल के मैदान में जीत हासिल करती हैं, तो ऐसा महसूस होता है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण है.

उन्होंने विशेष रूप से अल्पसंख्यक वर्ग की बेटियों से शिक्षित और जागरूक बनने का आग्रह करते हुए कहा कि “शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे आप कोई भी जंग जीत सकते हैं” और “कलम की शक्ति सर्वोपरि होती है”.

महाविद्यालय को 10 लाख का अनुदान

डॉ. दिनेश शर्मा ने महाविद्यालय में संचालित बी.बी.ए. पाठ्यक्रम के शिक्षण कक्ष के लिए अपनी सांसद निधि से 10 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की. उन्होंने यह भी कहा कि प्रस्ताव आने पर स्मार्ट क्लास तथा अन्य आधुनिक उपकरणों के क्रय हेतु भी अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि वे परिश्रम से अध्यापन करें, क्योंकि आने वाली पीढ़ी उन्हीं पर निर्भर करती है.

राष्ट्रीय शिक्षा नीति और खेल प्रोत्साहन

विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य अवनीश सिंह ने छात्राओं को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से होने वाले लाभों के बारे में बताया, जिसमें शिक्षा को कौशल (स्किल) के साथ जोड़ा जा रहा है. उन्होंने कहा कि महिलाएँ हमेशा विवेकपूर्ण निर्णय लेती हैं और सरकार खेलों को भी प्रोत्साहित करने के लिए कटिबद्ध है. समारोह के दौरान, एन.सी.सी. की छात्राओं ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सलामी दी.

पंचवटी वाटिका का लोकार्पण

समापन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. दिनेश शर्मा और अन्य अतिथियों ने पंचवटी एवं पोषण वाटिका में पीपल, बरगद, आँवला, बेल आदि प्रजाति के पौधे रोपे. इस वाटिका का निर्माण पर्यावरण समिति, एन.सी.सी., राष्ट्रीय सेवा योजना और रेंजर्स के सहयोग से हुआ है. इसके अतिरिक्त, अतिथियों द्वारा महाविद्यालय की नवनिर्मित कैफेटेरिया का लोकार्पण भी किया गया.

मोदी कैबिनेट ने CGSE को दी मंजूरी, एमएसएमई और गैर-एमएसएमई निर्यातकों को मिलेगा लाभ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read