Bharat Express DD Free Dish

मान गए डोनाल्ड ट्रंप! अमेरिका में शटडाउन खत्म, भारत में खुशी क्यों? जानिए असर

अमेरिका में चल रहा अब तक का सबसे लंबा शटडाउन खत्म (US Shutdown Ends) हो गया है. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के हस्ताक्षर के बाद भारत में खुशी जाहिर की जा रही है.

US Shutdown Ends After Donald Trump Sine Why India Celebrating Positive Impact on FIIs H-1B Visas Stock Markets

अमेरिका में चल रहा अब तक का सबसे लंबा शटडाउन खत्म (US Shutdown Ends) हो गया है. अमेरिकी इतिहास के सबसे लंबे शटडाउन को खत्म करने के लिए सीनेट समर्थित विधेयक को सदन ने मंजूरी दी, जिसके बाद इसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के पास हस्ताक्षर के लिए भेजा गया. ट्रंप ने इस बिल पर हस्ताक्षर कर दिया. शटडाउन खत्म करने के लिए लगभग सभी रिपब्लिकन और कुछ डेमोक्रेट्स ने विधेयक के पक्ष में मतदान किया. इसे पारित करने के लिए वोटिंग का आंकड़ा 222-209 रहा.

शटडाउन के दौरान हवाई सेवा पर इसका काफी असर देखने को मिला. हालांकि, शटडाउन खत्म होने के बाद भी सेवा तुरंत से सामान्य नहीं होगी. थोड़ा वक्त लग सकता है. अमेरिकी मीडिया के अनुसार आज अमेरिका में 900 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गईं. अब सभी सरकारी कामकाज फिर से शुरू हो जाएंगे. हालांकि, स्थिति को वापस से सामान्य होने में थोड़ा वक्त लग सकता है.

क्या बोले Donald Trump?

इससे पहले शटडाउन के दौरान ट्रंप सरकार ने अमेरिका में रहने वाले गरीबों को मिलने वाले भोजन की आधी राशि रोक दी थी. हालांकि, निचली अदालत ने इस रोक को हटाकर तुरंत फंड जारी करने का आदेश दिया था, जिसके बाद सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ अपना रुख किया. पिर सुप्रीम कोर्ट ने भी ट्रंप के फैसले को अस्थायी तौर से मंजूरी दे दी थी. अब राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बिल को लेकर कहा कि-

‘मैं हमेशा किसी के भी साथ काम करने को तैयार हूं, दूसरे पक्ष के साथ भी. हम स्वास्थ्य सेवा से जुड़े किसी न किसी विषय पर काम करेंगे और हम ओबामाकेयर के इस पागलपन को भूल जाएंगे. अविश्वसनीय विधेयक पर हस्ताक्षर करना और अपने देश को फिर से काम करने लायक बनाना सम्मान की बात है.

‘यह पूरी प्रक्रिया व्यर्थ थी’

फेडरल फंडिंग बिल 30 जनवरी तक अधिकांश सरकारी एजेंसियों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगा. इस बिल से सप्लीमेंटल न्यूट्रिशन असिस्टेंस प्रोग्राम (एसएनएपी) के लिए शेष वित्तीय वर्ष के लिए पूरी फंडिंग की जाएगी. इससे मुफ्त और कम कीमत वाले स्कूल भोजन सहित चाइल्ड न्यूट्रिशन प्रोग्राम को पूरी तरह से फंड किया जाएगा. सदन के अध्यक्ष माइक जॉनसन ने मतदान से पहले सदन में दिए अपने भाषण में कहा कि

‘वे जानते थे कि इससे तकलीफ होगी, फिर भी उन्होंने ऐसा किया. यह पूरी प्रक्रिया व्यर्थ थी. यह गलत और क्रूर थी.’

भारत में खुशी क्यों? (US Shutdown Impact on India)

जब अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने का भारत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. क्योंकि, इससे आर्थिक स्थिरता और विश्वास की बहाली होगी. शटडाउन खत्म होने से वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता कम हो जाती है, जिससे विदेशी निवेशक (FII) जोखिम वाले बाजारों, जैसे भारत, में निवेश करने के लिए दोबारा प्रोत्साहित होते हैं. नतीजतन, भारतीय शेयर बाजारों में तेजी आएगी.

ये भी पढ़ें: आतंकी उमर का साला ‘फहीम’ गिरफ्तार, ईकोस्पोर्ट बाद क्या है मारुति ब्रेजा का दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन?

अमेरिकी दूतावासों और सरकारी विभागों का कामकाज सामान्य होने से, H-1B वीजा और अन्य आव्रजन प्रक्रियाओं में लगी भारतीय पेशेवरों की एप्लीकेशन पर काम में तेजी आती है, जिससे उन्हें और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिलती है, जो भारत की आईटी सेवाओं और अर्थव्यवस्था के लिए भी अच्छा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read