Rajkummar Rao: बॉलीवुड के पावर कपल राजकुमार राव और पत्रलेखा के घर खुशियों ने दस्तक दे दी है. दोनों ने अपने फैंस को बड़ी ही प्यारी गुड न्यूज देते हुए बताया कि उनके घर एक बेबी गर्ल का जन्म हुआ है. खास बात यह है कि यह खुशखबरी उन्हें उनकी चौथी वेडिंग ऐनिवर्सरी के दिन मिली, जिससे यह मौका कपल के लिए और साथ ही उनके फैंस के लिए भी यादगार बन गया है.
शादी की सालगिरह पर मिला सबसे बड़ा तोहफा
15 नवंबर यानी आज की सुबह कपल के लिए किसी सपने के सच होने जैसी साबित हुई. सुबह-सुबह राजकुमार और पत्रलेखा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपनी बेटी के आने की जानकारी अपने फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने एक प्यारा पोस्ठ शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- “भगवान ने हमारी चौथी शादी की सालगिरह पर हमें सबसे बड़ा आशीर्वाद दिया है.”
View this post on Instagram
आपको बता दें कि साल 2021 में इसी दिन (15 नवंबर) दोनों ने शादी रचाई थी, इसलिए इस सालगिरह पर मिला यह तोहफा उनके लिए बेहद खास है.
सोशल मीडिया पर छाया कपल का पोस्ट
वहीं शेयर किए पोस्ट की बात करें तो उसमें लिखा था- “हम बेहद खुश हैं. भगवान ने हमें बच्ची का आशीर्वाद दिया है. धन्य माता-पिता – पत्रलेखा और राजकुमार.”
कुछ ही मिनटों में यह पोस्ट इंस्टाग्राम और X पर वायरल हो गया. फैंस से लेकर इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने कपल पर प्यार की बारिश कर दी.
बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने जुलाई में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. तब से ही फैंस इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. जैसे ही नन्हीं परी के जन्म की खबर सामने आई, शुभकामनाओं का तांता लग गया.
ये भी पढ़ें- दिग्गज एक्ट्रेस Kamini Kaushal का 98 साल की उम्र में हुआ निधन, पहली फिल्म से पाई थी अंतरराष्ट्रीय लेवल पर पहचान
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


