Job Opportunities in Gemrany: अगर आप विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं और अमेरिका, ब्रिटेन या कनाडा जैसे देशों की सख्त पॉलिसी आपका रास्ता रोक रही है, तो जर्मनी आपके लिए बेहतर विकल्प बन सकता है.
यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल जर्मनी ने स्किल्ड प्रोफेशनल्स और विदेशी स्टूडेंट्स के लिए अपने दरवाजे पहले से ज्यादा खोल दिए हैं. खासकर भारतीय युवाओं में जर्मनी को लेकर दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.
Deutschland.de- जो जर्मनी के फेडरल फॉरेन ऑफिस का आधिकारिक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, के मुताबिक, देश में फिलहाल करीब 2 लाख स्किल्ड प्रोफेशनल्स की भारी कमी है. इंजीनियरिंग से लेकर IT, हेल्थकेयर, लॉजिस्टिक्स और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर्स में कई वैकन्सी खाली पड़ी हैं. यानी भारत जैसे देश से योग्य और अनुभव वाले उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा मौका है.
1. इंजीनियरिंग सेक्टर
जर्मनी अपनी इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षमता के लिए दुनिया भर में मशहूर है. लेकिन अब डिजिटल टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन के तेजी से बढ़ने के कारण इस क्षेत्र में नए और स्किल्ड इंजीनियरों की कमी महसूस की जा रही है. मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमेशन और रोबोटिक्स इंजीनियर्स के लिए मौके लगातार बढ़ रहे हैं.
2. IT सेक्टर में 1.49 लाख प्रोफेशनल्स की कमी
जर्मनी यूरोप का सबसे बड़ा IT और टेलीकॉम मार्केट है, लेकिन टेक टैलेंट की कमी इसके सामने बड़ी चुनौती बन गई है. देश में 1.49 लाख से ज्यादा IT वर्कर्स की जरूरत है, जिनकी जिम्मेदारी साइबर सिक्योरिटी, क्लाउड टेक्नोलॉजी, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट और AI से जुड़े कामों की होगी. भारतीय IT प्रोफेशनल्स के लिए यह सबसे बड़ा अवसर माना जा रहा है.
3. हेल्थकेयर- नर्सिंग में 35,000 से ज्यादा पद खाली
जर्मनी की आबादी तेज़ी से बूढ़ी हो रही है, और इसका सीधा दबाव हेल्थ सिस्टम पर दिख रहा है. देश भर में हॉस्पिटल, क्लिनिक और एल्डर-केयर सुविधाओं को नर्सिंग स्टाफ की भारी कमी का सामना है. क्वालिफाइड नर्सों को यहां बेहतर सैलरी और उच्च जीवन-स्तर दोनों मिलते हैं.
ये भी पढ़ें- SBI Clerk Mains Admit Card 2025 जारी: जानें परीक्षा पैटर्न, जरूरी निर्देश और कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
4. स्किल्ड ट्रेड वर्कर्स की बढ़ती जरूरत
जर्मनी की कई छोटी और मध्यम कंपनियां आज भी स्किल्ड ट्रेड वर्कर्स पर निर्भर हैं लेकिन इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, बढ़ई, मैकेनिक्स जैसे क्राफ्ट्समैन की भारी कमी बनी हुई है. इस क्षेत्र में नौकरी की संख्या तेजी से बढ़ रही है और वीज़ा प्रक्रियाएं भी आसान की जा रही हैं.
5. लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट सेक्टर में हजारों नौकरियां
यूरोप का सबसे बड़ा लॉजिस्टिक हब होने के कारण जर्मनी को योग्य ड्राइवर्स, ट्रांसपोर्ट मैनेजर्स और सप्लाई चेन विशेषज्ञों की सख्त जरूरत है. समुद्र, रेल, सड़क और एयर ट्रांसपोर्ट- हर क्षेत्र में स्टाफ की बड़ी कमी है.
6. ग्रीन एनर्जी और सस्टेनेबिलिटी वाले जॉब्स
जर्मनी “ग्रीन मिशन” को मजबूती से आगे बढ़ा रहा है. रिन्यूएबल एनर्जी, कंस्ट्रक्शन, ई-मोबिलिटी और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में ग्रीन जॉब्स की मांग कई गुना बढ़ गई है. क्लाइमेट-फ्रेंडली टेक्नोलॉजी से जुड़ी नौकरियां देश के लिए भविष्य का निवेश मानी जा रही हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




