Bharat Express DD Free Dish

चांदी ही चांदी! अमावस्या और चंद्रमा के प्रभाव से खुलेगी 5 राशियों की किस्मत, बन रहा शक्तिशाली योग; पढ़ें अपना Rashifal

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: आज 19 नवंबर 2025, दिन बुधवार है. चंद्रमा का गोचर विशाखा नक्षत्र और और तुला राशि में है. वहीं चंद्रमा के साथ दूसरे भाव में सूर्य-बुधादित्य योग बनाएंगे. इसका कई राशियों पर असर पड़ने वाला है. जानिए आज का राशिफल (today horoscope)

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025 Today Horoscope Dainik Daily Astrology

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: आज मार्गशीर्ष माह की अमावस्या की शुरुआत भी हो रही है, जो कल तक जारी रहेगी. चंद्रमा पूरे दिन तुला राशि में संचार करेगा. इस गोचर का सीधा प्रभाव कई राशियों पर पड़ेगा और चार राशियों के लिए आज प्रेम, धन और व्यापार के मामलों में बेहद अनुकूल समय बनेगा. पंचांग के अनुसार आज स्वाति और विशाखा नक्षत्र के साथ सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण हो रहा है. सुबह 9:43 बजे तक चतुर्दशी तिथि रहेगी, इसके बाद अमावस्या प्रारंभ होगी. आज मंगल ज्येष्ठा नक्षत्र और सूर्य अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं. इन ग्रहणीय परिवर्तनों से कई जातकों के लिए नई नौकरी और तरक्की के अवसर बन रहे हैं.

12 राशियों का राशिफल (Horoscope 19 November 2025)

आज का दिन विशेष रूप से इन 5 राशियों के लिए शुभ रहेगा. धन लाभ, संबंध मजबूत, और व्यापार में बढ़त के योग मजबूत होंगे. अब पढ़ें मेष से मीन राशि तक का पूरा दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें कि आपका दिन कैसा रहने वाला है.

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको किसी दूर रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिलेगी. आज आप अपने काम को दूसरों के भरोसे छोड़ सकते हैं, जो आपकी समस्या को बढ़ा सकते हैं.

वृषभ (Taurus)

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है. आप कुछ काम करने की सोचेंगे, लेकिन उसमें विघ्न आने से आपकी बेवजह की टेंशन बढ़ेगी. आपकी कोई शारीरिक समस्या भी बढ़ सकती है.

मिथुन (Gemini)

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी.

कर्क (Cancer)

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है. आपकी काम की गति भी बेहतर रहेगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आपकी कोई बात बनते-बनते बिगड़ सकती है.

सिंह (Leo)

आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है. आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी. आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले, नहीं तो बेवजह का लड़ाई-झगड़ा हो सकता है.

कन्या (Virgo)

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा. आपके खिलाफ कोई विरोधी षड्यंत्र रच सकता है.

तुला (Libra)

आज का दिन आपके लिए किसी नए घर आदि की खरीदारी के लिए बढ़िया रहने वाला है. आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा. आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर सलाह ले सकते हैं.

वृश्चिक (Scorpio)

आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है. आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है और आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा.

धनु (Sagittarius)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आपको किसी पुरानी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है. आपको अपने किसी वाद-विवाद को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है.

मकर (Capricorn)

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है. आपके परिवार में किसी सदस्य का विवाह के बात पक्की हो सकती हैं और आपको नौकरी में भी प्रमोशन आदि जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी.

कुंभ (Aquarius)

आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी, लेकिन आप धैर्य और संयम से काम लेंगे, तो आप अपने सभी कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे.

मीन (Pisces)

आज का दिन आपके लिए अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे. आपके बॉस से भी आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से भी आपको थोड़ा सावधान रहना होगा.

आज के राशिफल (Today Rashifal) के अलावा आज का पंचांग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

राशिफल आपको दिन के लिए तैयार करता है (rashifal today)

दैनिक राशिफल पढ़कर आप यह समझ पाते हैं कि आज ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है या नहीं. दिन में आने वाली चुनौतियों या अवसरों के लिए आप पहले से तैयार हो सकते हैं. यही वजह है कि रोज़ाना का राशिफल आपकी योजनाओं को सफल बनाने में मदद करता है. हालांकि, हम यहां आपको पंचांग, प्रवचन और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर राशिफल बताते हैं. भारत एक्सप्रेस इसकी नैतिक पुष्टि नहीं करता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read