Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

वृद्धावस्था पेंशन मामले में हाई कोर्ट सख्त: सरकार को हलफनामा देने का आखिरी मौका, चूक होने पर लगेगा हर्जाना!

Allahabad High Court old age pension case UP government last chance: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वृद्धावस्था पेंशन मामले में यूपी सरकार को हलफनामा दाखिल करने का आखिरी मौका दिया है. अगली सुनवाई 7 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे होगी.

9 Major Guidelines from the Allahabad High Court

इलाहाबाद हाई कोर्ट

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

प्रयागराज: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने वृद्धावस्था पेंशन से जुड़े एक मामले में सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को अपेक्षित हलफनामा दाखिल करने का अंतिम अवसर दिया है. अदालत ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि राज्य सरकार अगली सुनवाई की तारीख पर भी हलफनामा दाखिल करने में विफल रहती है, तो उसके विरुद्ध प्रतिकूल निष्कर्ष (Adverse Inference) निकाला जाएगा तथा याचिका के निस्तारण के समय हर्जाना लगाने का निर्देश भी दिया जा सकता है.

मथुरा के चूना कंकड़ गली निवासी याचिकाकर्ता प्रकाश चंद्र अग्रवाल की याचिका पर न्यायमूर्ति अरिंदम सिन्हा और न्यायमूर्ति सत्य वीर सिंह की खंडपीठ ने सुनवाई की. सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता प्रकाश चंद्र अग्रवाल स्वयं अदालत में उपस्थित हुए और उन्होंने 21 नवंबर 2026 का अपना हलफनामा दाखिल किया. इस हलफनामे में अन्य तथ्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री को की गई शिकायत और उस पर जारी किए गए कार्रवाई के निर्देशों का ब्योरा शामिल है. इसकी प्रति राज्य सरकार की ओर से पेश अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता श्रीमती अर्चना त्यागी को सौंप दी गई.

4 नवंबर के आदेश के अनुपालन में सरकार ने मांगा था समय

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ता ने अदालत के 4 नवंबर 2026 के पूर्व आदेश के तहत मांगा गया हलफनामा दाखिल करने के लिए और समय देने का अनुरोध किया. उल्लेखनीय है कि 4 नवंबर के अपने आदेश में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह अपने आधिकारिक अभिलेखों के उद्धरण (Records) पेश कर यह स्पष्ट करे कि याचिकाकर्ता जैसी ही स्थिति वाले अन्य पेंशनधारकों को पेंशन का भुगतान किया गया है या नहीं. अदालत ने यह जानकारी स्पष्ट कथन के साथ हलफनामे के रूप में मांगी थी.

याचिकाकर्ता के बार-बार अदालत आने पर खंडपीठ की टिप्पणी

राज्य सरकार द्वारा समय मांगे जाने पर खंडपीठ ने कहा कि सरकार के पास वकीलों का एक बड़ा पैनल है और उसे अभिलेखों से जानकारी जुटाकर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका था. अदालत ने इस बात पर भी संज्ञान लिया कि सरकारी स्तर पर हो रही इस देरी की वजह से याचिकाकर्ता को बार-बार सुनवाई की तारीखों पर स्वयं अदालत आना पड़ रहा है. खंडपीठ ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 दिसंबर 2026 को अपराह्न 2:00 बजे की तारीख सूचीबद्ध की है.

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी पढ़ाई की गुणवत्ता, यूपी में योगी सरकार ने तैयार किया बड़ा प्लान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest