Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामो से जल्‍द मिलेगा छुटकारा! टैक्‍स घटा सकती है सरकार

Center Government: केंद्र सरकार देश के आम नागरिकों को बड़ी राहत दे सकती है. बढ़ती हुई महंगाई को कम करने के लिए सरकार ईंधन पर टैक्स में कटौती कर सकती है.

Perol-diesel

Petrol and Diesel Rate Today- पेट्रोल-डीजल

बढ़ती महंगाई से लोगो को अब राहत मिलने वाली है. पेट्रोल-डीजल के दाम सस्ते हो सकते है, क्योंकि एक बार फिर सरकार  ईंधन की कीमतों पर टैक्स घटाने वाली है. एक रिपोर्ट की माने तो महंगाई दर को कम करने के लिए भारत सरकार फ्यूल और कुछ अन्य चीजों पर टैक्स कम कर सकती है. अगर सरकार की ओर से ऐसा फैसला आता है तो पेट्रोल-डीजल के दाम काफी भी कम हो सकते हैं.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह फैसला फरवरी महंगाई दर के आंकड़ों के जारी होने के बाद लिया जाएगा. भारत की एनुअल खुदरा महंगाई दर 5.72 फीसदी से बढ़कर 6.52 फीसदी पर है. सूत्रों की माने तो सरकार फ्यूल पर टैक्स दोबारा से घटा सकती है इसके साथ ही इम्पोर्ट ड्यूटी में भी कटौती कर सकती है.

कच्चे तेल के दाम में गिरावट 

ग्लोबल स्तर पर पिछले कुछ समय से कच्चे तेल के दाम में गिरावट देखने को मिली है. वहीं ईंधन कंपनियों ने कम आयात लागत का भर कंज्यूमर्स और उन कंपनियों पर नहीं डाला है, जो पिछले घाटे की भरपाई करने का प्रयास करने जा रही हैं. ऐसे में सरकार के टैक्स के कम करते ही इसका सीधा फायदा पेट्रोल पम्प को मिलने वाला है और रिटेल ग्राहकों को सस्ती कीमत पर पेट्रोल-डीजल मिल सकता है. इसके साथ ही महंगाई से भी राहत मिलने के आसार हैं.

ये भी पढ़ें- Mathura: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद में आज बड़ा दिन, सर्वे होगा या नहीं? इस बात पर कोर्ट सुनाएगा फैसला

पेट्रोल-डीजल के रेट

मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 106.31 रुपये प्रति लीटर और 96.72 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत क्रमश: 94.27 रुपये प्रति लीटर और 89.62 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 106.03 रुपये और डीजल की कीमत 92.76 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 102.63 रुपये प्रति लीटर है जबकि डीजल की कीमत 94.24 रुपये है. बेंगलुरु में एक लीटर पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये लीटर है.

चेन्नई:  पेट्रोल रेट: 102.63 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.24 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता: आज पेट्रोल का रेट: 106.03 रुपये प्रति लीटर, डीजल का रेट: 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई:  पेट्रोल रेट: 106.31 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 94.27 रुपये प्रति लीटर

दिल्ली: पेट्रोल रेट: 96.72 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.62 रुपये प्रति लीटर

बेंगलुरु: पेट्रोल रेट: 101.94 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 87.89 रुपये प्रति लीटर

लखनऊ: पेट्रोल रेट: 96.57 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.76 रुपये प्रति लीटर

नोएडा: पेट्रोल रेट: 96.79 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 89.96 रुपये प्रति लीटर

गुरुग्राम: पेट्रोल रेट: 97.18 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 90.05 रुपये प्रति लीटर

चंडीगढ़: पेट्रोल रेट: 96.20 रुपये प्रति लीटर, डीजल रेट: 84.26 रुपये प्रति लीटर



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital