Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shubhkamnayeh आपकी हर कामना पूरी करेगा… 30 नवंबर को भारत मंडपम में लॉन्च होगा यह प्लेटफॉर्म, पूरे साल की गिफ्टिंग होगी आसान

गिफ्टिंग को तनावमुक्त और स्मार्ट बनाने के उद्देश्य के साथ मेंटर मनोज पटवारी, को-फाउंडर चंचल पटवारी और क्रिएटिव हेड एवं को-फाउंडर प्रेरणा जैन पटवारी मिलकर एक नया प्लेटफॉर्म ‘Shubhkamnayeh’ लॉन्च करने जा रहे हैं, यह विशेष लॉन्च 30 नवंबर को भारत मंडपम में होगा.

shubhkamnayeh-gifting-platform-launch-india

गिफ्टिंग को तनावमुक्त और स्मार्ट बनाने के उद्देश्य के साथ मेंटर मनोज पटवारी, को-फाउंडर चंचल पटवारी और क्रिएटिव हेड एवं को-फाउंडर प्रेरणा जैन पटवारी मिलकर एक नया प्लेटफॉर्म ‘Shubhkamnayeh’लॉन्च करने जा रहे हैं, यह विशेष लॉन्च 30 नवंबर को भारत मंडपम में होगा.

आख़िरी समय में गिफ्ट ढूंढने की भागदौड़ अब खत्म होने वाली है. जन्मदिन भूल जाना हो, सालगिरह की तैयारियों में कमी रह जाना हो या फिर अचानक केक मंगवाने की परेशानी, इन सबका आसान समाधान लेकर आ रहा है शुभकामनाएं (Shubhkamnayeh).

कैसे हुई शुरुआत

बताया जा रहा है कि शुभकामनाएं (Shubhkamnayeh) का आइडिया खुद संस्थापकों के निजी अनुभवों से जन्मा, जब वे अक्सर महत्वपूर्ण मौकों पर सही गिफ्ट तलाशने में संघर्ष करते थे. इसी से प्रेरित होकर एक ऐसा प्लेटफॉर्म तैयार किया गया, जहां लोग पूरे साल के लिए गिफ्ट पहले से शेड्यूल कर सकेंगे, ताकि कोई खास पल छूट न जाए.

कंपनी का विजन

कंपनी का विजन भारत के बेहतरीन गिफ्टिंग ब्रांड्स में शामिल होना है, जहां बिना किसी पर्सनलाइजेशन की झंझट के भी खूबसूरत और सोच-समझकर चुने गए गिफ्ट्स आसानी से उपलब्ध हों. मिशन है कि गिफ्टिंग को बनाना आसान, भरोसेमंद और आनंदमय.

इसके लिए शुभकामनाएं के प्लेटफॉर्म पर केक, फूल और क्रिएटिव गिफ्ट आइडियाज़ का एक क्यूरेटेड कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है, जिससे देशभर के लोग बगैर तनाव के, कुछ ही क्लिक में अपने प्रियजनों के लिए सही उपहार चुन सकें.

ये भी पढ़ें: फोर्ब्स इंडिया ने EaseMyTrip को DGEMS 2025 की टॉप 10 कंपनियों में किया शामिल, सीईओ निशातं पिट्टी ने कहा- ‘यह पहचान खास है’

तोहफे से रिश्ते मजबूत

कंपनी का मानना है कि गिफ्टिंग सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत बनाने का माध्यम है. हर बुके और हर केक के जरिए किसी खास इंसान के लिए भावनाएं भेजी जाती हैं. इसी सोच के साथ शुभकामनाएं लोगों को आसान और दिल से जुड़ा गिफ्टिंग अनुभव देना चाहता है. लॉन्च इवेंट का सभी को बेसब्री से इंतजार है, क्योंकि यह प्लेटफॉर्म भारत में गिफ्टिंग कल्चर को एक नए स्तर पर ले जाने का वादा कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital