Indian Stock Market: शुक्रवार सुबह भारतीय शेयर बाजार हल्की गिरावट के साथ खुले. ग्लोबल मार्केट से कमजोर संकेत मिले और दिसंबर में अमेरिकी फेड रेट कट की उम्मीदें भी कम होती दिख रही हैं. सुबह 9:25 बजे तक सेंसेक्स 80 अंक (0.09%) गिरकर 85,551 पर था, जबकि निफ्टी 15 अंक (0.05%) नीचे 25,860 पर कारोबार कर रहा था.
ज्यादातर सेक्टर लाल निशान में
निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30% और स्मॉलकैप 100 में 0.34% की गिरावट देखने को मिली. TCS, एशियन पेंट्स और NTPC निफ्टी के टॉप गेनर्स रहे, जबकि हिंदाल्को, श्रीराम फाइनेंस, टाटा स्टील और ICICI बैंक दबाव में दिखे.
सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल में थे, सिर्फ निफ्टी ऑटो 0.30% की मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में रहा. निफ्टी मेटल 0.79% की गिरावट के साथ सबसे कमजोर सेक्टर रहा.
AI और टेक शेयरों की गिरावट से एशियाई मार्केट भी टूटे
विश्लेषकों का मानना है कि अगर AI से जुड़ा ट्रेड धीमा पड़ता है तो कैपिटल उभरते बाजारों यानी इमर्जिंग मार्केट्स के नॉन-AI स्टॉक्स में शिफ्ट हो सकता है, जिससे भारत को फायदा मिल सकता है. यूएस में AI और टेक शेयरों में भारी गिरावट आई, जिससे निवेशकों की सेंटीमेंट कमजोर हुई. Nasdaq 2.15% गिरा और इंट्राडे हाई से 4.4% लुढ़क गया.
अमेरिकी बाजारों में गुरुवार रात:
- Nasdaq: -2.16%
- S&P 500: -1.56%
- Dow Jones: -0.84%
एशियाई मार्केट भी फिसले:
- शंघाई: -1.71%
- शेनझेन: -2.52%
- निक्केई: -2.31%
- हैंगसेंग: -2.17%
- कोस्पी: -3.94%
पिछले कारोबारी दिन FIIs ने 284 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि DIIs ने 824 करोड़ रुपये की खरीदारी की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

