Bharat Express DD Free Dish

सर्दियों में क्यों लगती है जरूरत से ज्यादा ठंड? विटामिन की कमी हो सकती है बड़ी वजह

सर्दियों में कुछ लोगों को ज्यादा ठंड लगती है, जबकि कुछ लोगों को बिल्कुल नहीं लगती है. इसके पीछे केवल मौसम नहीं, बल्कि शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी भी एक बड़ी वजह हो सकती है.

जैसे ही सर्दियों का मौसम शुरू होता है, ठंडी हवाएं शरीर के तापमान को तुरंत प्रभावित करती हैं. हालांकि, हर व्यक्ति ठंड को अलग तरह से महसूस करता है. कुछ लोग कम तापमान में भी सामान्य रहते हैं, जबकि कई लोग हल्की सी ठंड में भी कांपने लगते हैं. इसे अक्सर लोग सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार शरीर में जरूरी विटामिन्स और मिनरल्स की कमी भी इसकी प्रमुख वजह हो सकती है. आइए जानते हैं किन विटामिन की कमी से ठंड ज्यादा महसूस होती है और इसे कैसे दूर किया जा सकता है.

विटामिन D- विटामिन D शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता और तापमान संतुलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इसकी कमी होने पर शरीर गर्माहट बनाए रखने में कमजोर हो जाता है और ठंड ज्यादा लगने लगती है. जिन लोगों को विटामिन डी की कमी है उसे रोज सुबह 15–20 मिनट धूप लेना चाहिए और दूध, दही, मशरूम, अंडे का सेवन करना चाहिए.

विटामिन C- ये एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो बार-बार होने वाले संक्रमण से बचाता है. इसकी कमी से शरीर जल्दी बीमार पड़ता है और ठंड का असर ज्यादा महसूस होता है. आप अपनी डाइट में आंवला, संतरा, नींबू, टमाटर और हरी पत्तेदार सब्जियां खा सकते है.

विटामिन A- विटामिन A नाक और गले की म्यूकस लाइनिंग को मजबूत बनाता है. इसकी कमी से गला सूखने लगता है और ठंडी हवा का असर तुरंत महसूस होने लगता है.

विटामिन E- विटामिन E शरीर को अंदर से मजबूत करता है और कोशिकाओं की हीलिंग प्रक्रिया को तेज करता है. इसके मुख्य स्त्रोत कद्दू और सूरजमुखी के बीज है.

विटामिन B6 और B12 शरीर को ऊर्जा प्रदान करता हैं और इम्यून सिस्टम को संतुलित रखता हैं. इसकी कमी से थकान बढ़ जाती है और शरीर ठंड को सहने में कमजोर पड़ता है.

थायराइड की समस्या भी हो सकती है वजह

हाइपोथायराइड के मरीजों में हाथ-पैर हमेशा ठंडे रहते हैं. इस स्थिति में मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे शरीर में गर्मी कम बनती है.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips:प्यार को बचाना है तो ‘ईगो’ को करें बाहर: सॉरी और सच हैं रामबाण, इन 4 बातों को अपनाएं, पार्टनर के साथ बॉन्डिंग हो जाएगी मजबूत

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read