Bharat Express DD Free Dish

BHU में हंगामा! दो घंटे तक पथराव और मारपीट, पुलिस ने चलाईं लाठियां, जानिए क्या है पूरा मामला?

BHU Campus Violence: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) कैंपस में मंगलवार देर रात छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच विवाद बढ़ गया. झगड़े के बाद पथराव और तोड़फोड़ हुई, पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति संभाली. फिलहाल कैंपस में शांति है लेकिन तनाव बरकरार है.

BHU Campus Violence: बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) का कैंपस मंगलवार देर रात तनावपूर्ण माहौल में बदल गया. मामूली विवाद ने अचानक बड़ा रूप ले लिया और छात्रों व सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. देखते ही देखते हालात बिगड़ गए और कैंपस में जमकर बवाल हुआ. पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा ताकि छात्रों को तितर-बितर किया जा सके लेकिन इसके बावजूद छात्रों ने घंटों तक पथराव जारी रखा.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, विवाद की शुरुआत तब हुई जब राजाराम हॉस्टल के एक छात्र को कैंपस में गाड़ी ने टक्कर मार दी. इस घटना के बाद बिड़ला हॉस्टल और अन्य छात्र ने विरोध जताया और प्रॉक्टोरियल बोर्ड में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की. वहीं, दोनों पक्षों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि स्थिति हाथ से निकल गई.

इसके बाद चौराहे से लेकर एलडी गेस्ट हाउस तक छात्रों ने जमकर तोड़फोड़ और पथराव किया. हाथों में रॉड और डंडे लिए छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया और एलडी चौराहे पर रखी कुर्सियों भी तोड़ दीं. सड़क किनारे खड़ें कई वाहनों को नुकसान पहुंचा. पुलिस की कार्रवाई में कई छात्र घायल भी हुए.

पुलिस और पीएसी तैनात

हालात बिगड़ने पर BHU प्रशासन ने पुलिस और पीएसी को बुलाया. दस चैकियों और पांच थानों की फोर्स कैंपस में तैनात की गई. एसीपी भेलूपुर के नेतृत्व में पुलिस ने गश्त कर स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिलहाल कैंपस में शांति है लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है.

ये भी पढ़ें-तकनीकी गड़बड़ी से एयर इंडिया समेत कई एयरलाइनों की उड़ानें देर से चलीं, अब सिस्टम बहाल

ACP ने क्या बताया?

ACP गौरव कुमार ने बताया कि छात्रों और सिक्योरिटी गार्ड्स के बीच झगड़ा हुए था. प्रॉक्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची और हालात संभाले. अभी तक BHU प्रशासन की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है. पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read