Urdu Conclave 2026

अरुणाचल प्रदेश: 1000 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, 23 की मौत; राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में 1000 फीट गहरी खाई में ट्रक गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताया. पीएम ने मृतकों के लिए 2 लाख और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता की घोषणा की.

PM Modi And President Murmu condolences

अरुणाचल प्रदेश के अनजॉ जिले के हयुलियांग इलाके में एक ट्रक 1000 फीट गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर समेत 21 की मौत हो गई. बचाव दल को 18 शव मिल चुके हैं. यह हादसा 8 दिसंबर का हुआ. मौत की जानकारी गुरुवार (11 दिसंबर) को सामने आई.

दरअसल, हादसे में एक व्यक्ति जीवित बचा था, जो दो दिन तक पैदल चलकर किसी तरह आर्मी कैंप पहुंचा. इसके बाद आज सुबह आर्मी के बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंचीं. टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में 10 से ज्यादा घंटे लगे.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दुख जताया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे पर दुख जताया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में सड़क हादसे में लोगों की जान जाने की खबर सुनकर दुख हुआ. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करती हूं.”

पीएम मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख साझा करते हुए लिखा कि, ”अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में एक हादसे में लोगों की जान जाने से दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. मैं घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं.”

पीएम ने हादसे में मारे गए लोगों के लिए 2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया है. यह सारे मुआवजा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से जाएगा.


ये भी पढ़ें: ई-सिगरेट पीने पर नेता जी को टोका! संसद परिसर में बोले केंद्रीय मंत्री- आप हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे


हादसा 8 दिसंबर की रात हुआ

हादसे में घायल व्यक्ति खाई से मुश्किल से बाहर निकला और हयुलियांग-चगलगाम रोड पर पहुंचा. दो दिन तक पैदल चलकर दिसंबर की रात चिपरा GREF कैंप तक पहुंचा. यहां उसने जवानों को हादसे की जानकारी दी. इसके बाद गुरुवार (11 दिसंबर) सुबह आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. हादसे वाली जगह चगलगाम से लगभग 12 किलोमीटर आगे पहाड़ी और घने जंगल वाला इलाका है. यहां बहुत ही कम आवाजाही होती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read