Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने पीजी बरुआ के निधन पर जताया दुख, कहा- योगदान हमेशा याद रहेगा

असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक और प्रबंध निदेशक पीजी बरुआ का 14 दिसंबर को गुवाहाटी में निधन हो गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया.

assam tribune editor pg baruah death pm modi condolence

असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक पीजी बरुआ (Prafulla Govinda Baruah) का कल रात (14 दिसंबर) निधन हो गया. गुवाहाटी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान रात करीब 9:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मृत्यु पर दुख जताते हुए मीडिया जगत में उनके समर्पण को याद किया.

पीएम मोदी ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोसश मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा, “असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक और प्रबंध निदेशक श्री पीजी बरुआ जी के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ है. मीडिया जगत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा. वे असम की प्रगति को आगे बढ़ाने और राज्य की संस्कृति को लोकप्रिय बनाने के लिए भी समर्पित थे. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति.”

1932 में डिब्रूगढ़ में जन्मे पीजी बरुआ, द असम ट्रिब्यून के संस्थापक राधा गोविंद बरुआ के पुत्र थे. उन्होंने 1966 में संपादक का पदभार संभाला और दशकों तक अखबार का नेतृत्व किया, बाद में वे द असम ट्रिब्यून ग्रुप के अध्यक्ष बने.

CM ने भी जताया शोक

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बरुआ के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें असम के पत्रकारिता जगत का एक महान व्यक्तित्व बताया. सरमा ने X पर पोस्ट किया, “सिद्धांतवादी पत्रकारिता के प्रति उनका आजीवन समर्पण और साहित्य, शिक्षा और जनजीवन में उनका अमूल्य योगदान हमेशा याद रखा जाएगा.”


ये भी पढ़ें: ‘देश को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया’, सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी का नमन, इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि


पीजी बरुआ को साहित्य और शिक्षा में उनके योगदान के लिए 2018 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. वे विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों और शौकिया रंगमंच से भी सक्रिय रूप से जुड़े रहे. उन्हें असम साहित्य सभा और डॉ. बी. बोरूआ कैंसर संस्थान सहित कई संस्थानों से कई सम्मान प्राप्त हुए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital