Bangladesh NCP Targets India: बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले सियासी माहौल गरमाता जा रहा है. इसी बीच इंकलाब मंच के नाम से आयोजित एक रैली में एनसीपी नेता हसनत ने भारत को लेकर कई आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की चुनावी प्रक्रिया में दखल देने वाली ताकतों और उस्मान हादी पर हुए हमले के पीछे भारत का समर्थन है.
हसनत ने रैली को संबोधित करते हुए यह भी दावा किया कि सीमा पर बांग्लादेशी नागरिकों की हत्या में भारत की भूमिका है. उन्होंने भारत पर कई गंभीर आरोप लगाए, हालांकि इनके समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए गए. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ये बयान बांग्लादेश में नजदीक आ रहे आम चुनावों से जुड़े हैं.
‘पूरा पूर्वोत्तर अलग हो जाएगा’ (Bangladesh Hasnat On India)
रैली में हसनत ने कहा कि अगर बांग्लादेश को अस्थिर करने की कोशिश की गई तो इसका असर सीमा पार भी पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आज़ादी के 54 साल बाद भी देश पर बाहरी ताकतों की नजर बनी रहती है और बाहर से नियंत्रण करने की कोशिशें होती रही हैं. अगर भारत बांग्लादेश को डिस्टर्ब करने की कोशिश करता है तो पूरा पूर्वोत्तर भारत से अलग हो जाएगा.
Bangladesh provokes India again
National Citizen Party (NCP) leader Hasnat Abdullah threatens to separate India’s Seven Sisters by sheltering militants in Bangladesh and providing them with training and weapons. pic.twitter.com/cENlOiPdEk
— Megh Updates 🚨™ (@MeghUpdates) December 15, 2025
हसीना समर्थकों पर निशाना
शेख हसीना और उनके समर्थकों पर निशाना साधते हुए हसनत ने आरोप लगाया कि सत्ता के लिए लोगों को पैसों के दम पर तोड़ने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि जो लोग सत्ता पाने के लिए भारत की ओर देख रहे हैं, वे बांग्लादेश की आज़ादी के साथ समझौता कर रहे हैं.
भारत को दी खुली धमकी (Threats Bangladesh To India)
हसनत ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उन ताकतों को शरण दी जाती है जो बांग्लादेश की संप्रभुता, मतदान अधिकार और मानवाधिकारों का सम्मान नहीं करतीं, तो बांग्लादेश जवाबी कदम उठाने के लिए मजबूर होगा. उन्होंने कहा कि देश को अस्थिर करने के गंभीर परिणाम होंगे और इससे पूरे क्षेत्र में अशांति फैल सकती है.
ये भी पढ़ें: नितिन नबीन पर कांग्रेस पॉजिटिव क्यों? जिसने उखाड़ी सत्ता उसी से भूपेश बघेल को आशा
पहले भी देते रहे हैं ऐसे बयान
एनसीपी नेता हसनत बांग्लादेश में भारत-विरोधी बयानों के लिए जाने जाते हैं और इससे पहले भी वे कई बार नई दिल्ली के खिलाफ तीखी टिप्पणियां कर चुके हैं. चुनावी माहौल के बीच उनके इस बयान को राजनीतिक रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
