Delhi Police Operation Clean: अतुल यादव/नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा और कड़ा अभियान चलाया है. साल 2025 दिल्ली पुलिस के लिए ‘क्लीन-अप ईयर’ साबित हुआ है. जनवरी से दिसंबर 2025 के बीच पुलिस ने रिकॉर्ड कार्रवाई करते हुए 2200 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर उनके देश वापस (डिपोर्ट) भेज दिया है.
आंकड़ों में देखिए पुलिस का ‘हंटर’ (Delhi Police On Bangladeshi Immigrants)
यह कार्रवाई कितनी बड़ी है, इसका अंदाजा पिछले सालों के आंकड़ों से लगाया जा सकता है. भारी उछाल बताता है कि पुलिस और खुफिया एजेंसियां राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर कितनी सतर्क हैं. साल 2023 में केवल 5 लोगों को डिपोर्ट किया गया था. यह आंकड़ा साल 2025 में करीब 440 गुना बढ़ गया है. मतलब, दिल्ली पुलिस को 440 गुना कामयाबी मिली है.
- 2023: मात्र 5 बांग्लादेशी डिपोर्ट हुए.
- 2024: संख्या सिर्फ 14 लोगों को डिपोर्ट किया गया.
- 2025: दिल्ली पुलिस ने 2200 घुसपैठियों को बाहर खदेड़ा.
सिस्टम में सेंध लगाते बांग्लादेशी
जांच में सामने आया कि ये घुसपैठिये सिर्फ अवैध रूप से रह नहीं रहे थे, बल्कि सिस्टम में सेंध भी लगा रहे थे. बड़ी संख्या में लोगों के पास से फर्जी आधार कार्ड और वोटर आईडी बरामद हुए हैं. इसके अलावा, सैकड़ों बांग्लादेशी चोरी, डकैती और अन्य आपराधिक गतिविधियों में भी लिप्त पाए गए.
ये भी पढ़ें: बंगाल में पक रही है ‘सियासी खिचड़ी’! पीएम मोदी से मिले अधीर रंजन, मीडिया से क्या बताया?
गृह मंत्रालय और FRRO का समन्वय (Delhi Police Crackdown)
दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई FRRO (Foreigners Regional Registration Office) और गृह मंत्रालय के साथ मिलकर की. पूर्व डीसीपी और मौजूदा दिल्ली हाईकोर्ट के वकील एलएन राव ने इसे सुरक्षा के लिहाज से ऐतिहासिक कदम बताया है. उनका कहना है कि फर्जी दस्तावेजों के सहारे यहां रहना देश की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा था, जिस पर अब लगाम कसी गई है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


