Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अतुल यादव (रवि), एडिटर क्राइम




भारत एक्सप्रेस


दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई. भजनपुरा में कारोबारी के घर फायरिंग करने वाले मोहम्मद कैफ और मोहम्मद जसीम को पुलिस ने दोनों तरफ से 26 राउंड गोलियां चलने के बाद धर दबोचा.

केरल के पूर्व डीजीपी टॉमिन जे. थाचंकरी को आय से अधिक संपत्ति के मामले में कोट्टायम विजिलेंस कोर्ट ने 4 साल की सजा और 30.84 लाख का जुर्माना सुनाया है.

CARS24 CONSUMER BACKLASH: पुरानी कारों की खरीद-बिक्री के प्रमुख ऑनलाइन प्लेटफॉर्म CARS24 के खिलाफ सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आ गई है. ग्राहकों ने वाहन इंस्पेक्शन, रिफंड कटौतियों, ओडोमीटर छेड़छाड़, आरसी ट्रांसफर में 10 महीने तक की देरी और इंश्योरेंस बिलिंग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिससे कंपनी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं.

Gurugram Road Accident: गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइक राइडर को टक्कर मारने के मामले में पुलिस की जांच अब कार के चालक तक पहुंचने पर केंद्रित हो गई है. घटना के बाद सामने आए वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही सफेद कार के आधार पर पुलिस चालक की पहचान के प्रयास कर रही है.

सत्य निकेतन भवन हादसे में घायल हुए लोगों के उपचार की जानकारी लेने एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता, चिकित्सकों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने, दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आदेश भी दिया.

Cosmetic Products Action: मुंहासे, दाग-धब्बे और त्वचा निखारने का दावा करने वाले सात कॉस्मेटिक उत्पादों का CDSCO ने आयात रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया. जांच में इन उत्पादों में 7% से 30% तक सैलिसिलिक एसिड मिला, जबकि सामान्य कॉस्मेटिक्स के लिए सीमा 2% बताई गई है.

वजन घटाने के नाम पर पिल्स, डिटॉक्स ड्रिंक्स से लेकर फुट पैच तक का बाजार करोड़ों की कमाई कर रहा है. ‘नो डाइट, नो एक्सरसाइज’ जैसे दावों के बीच ASCI, CCPA और अमेरिकी FDA की कार्रवाइयों ने इन भ्रामक विज्ञापनों और फर्जी दावों की पोल खोल दी है. जानिए क्या है इस फैट बर्न इंडस्ट्री का पूरा सच.

ASCI की रिपोर्ट के अनुसार, ₹17,000 करोड़ के हेयर-केयर बाजार में 90% विज्ञापनों के दावे भ्रामक पाए गए. 48 घंटे में बाल झड़ना रोकने और 90 दिन में नए बाल उगाने जैसे दावों पर नियामक ने कड़ी आपत्ति जताई है.

पांच साल पहले एक विवादित जूम कॉल के जरिए 900 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान करने वाले Better Home & Finance के संस्थापक विशाल गर्ग आज खुद अपनी CEO की कुर्सी बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं.

PAKISTAN TEXTBOOK HISTORY 1947: 14 और 15 अगस्त की तारीखें भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास में सबसे अहम हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सीमा पार पाकिस्तान के स्कूलों में 1947 की आजादी, महात्मा गांधी, भगत सिंह और विभाजन के इतिहास को किस नजरिए से पढ़ाया जाता है?