Switzerland Explosion: यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न मातम में बदल गया. क्रांस-मोंटाना के ले कॉन्स्टेलेशन बार एंड लाउंज में रात को भयंकर आग लग गई. पहले धमाके जैसी आवाज आई, फिर पूरी इमारत में आग फैल गई. बार में उस समय 150 से ज्यादा लोग जश्न मना रहे थे. इस हादसे में करीब 40 लोगों की मौत हो गई. 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर है.
BREAKING: Around 40 deaths in Swiss bar explosion, according to Italian foreign ministry.
switzerland explosion new year party
One dozen people are injured and many people are missing pic.twitter.com/8uzfQi2jOO— pardeep jakhar (@jakharpardeep) January 1, 2026
क्रांस-मोंटाना स्विट्जरलैंड में एक मशहूर स्की रिसॉर्ट है. यहां दुनिया भर से पर्यटक स्कीइंग और छुट्टियां मनाने आते हैं. जहां धमाके हुए, वो बार आलीशान था और नए साल की पार्टी के लिए खचाखच भरा था. कुछ लोगों का कहना है कि आग स्पार्कलर या आतिशबाजी से लगी हो सकती है. एक वेटर कंधे पर नाचते हुए स्पार्कलर ले जा रहा था, जो छत के करीब पहुंच गया. पुलिस जांच कर रही है, लेकिन अभी वजह साफ नहीं है.
फोरेंसिक टीम घटना की जांच कर रही
पुलिस ने साफ कहा है कि यह आतंकी हमला नहीं है. हमले का एंगल नहीं मिला है. यह दुर्घटना लग रही है. बचाव कार्य में हेलीकॉप्टर और कई एंबुलेंस लगाई गईं. इलाका सील कर दिया गया है. फोरेंसिक टीम काम कर रही है. घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है.
इस घटना पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सहानुभूति जताई है. कई देशों के पर्यटक प्रभावित हुए हैं. पीड़ितों की पहचान की जा रही है. अस्पतालों में बर्न के मरीजों से जगह कम पड़ गई है. यह हादसा स्विट्जरलैंड के लिए एक बड़ा झटका है. नए साल की शुरुआत में यह त्रासदी सभी को चिंतित कर रही है.
यह भी पढ़िए: बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के सत्ता में आने के बाद से भीड़ के हमलों में मारे गए 293 लोग, ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट में हुए ये खुलासे
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


