Bharat Express DD Free Dish

Shahrukh Khan Controversy : बांग्लादेशी खिलाड़ी को लेकर मचा है बवाल अब हो रहा है शाहरूख का boycott

मार्च में होने वाले आईपीएल से पहले देश का माहौल बहुत ही गर्म है. कोलकाता नाइट राइडर्स ने जब से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्ताफिजुर रहमान को खरीदा है, तब से टीम के मालिक शाहरुख खान विवादों में घिर गए हैं. नेताओं से लेकर धर्मगुरुओं तक, वह हर किसी के निशाने पर हैं. बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के बीच बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने को लेकर शाहरुख खान का ऐसा करना किसी को भी रास नहीं आ रहा है.हर कोई उनको जमकर खरी खोटी सुना रहा है… शाहरुख खान को पर तीखी बयानबाजियों का दौर लगातार जारी है. मामले पर सबसे पहले कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर ने चिंता जताई थी. जिसके बाद विवाद और तेज हो गया. अब धरेंद्र शास्त्री और स्वामी रामभद्राचार्य ने भी शाहरुख खान पर दिए बयान को लेकर देवकीनंदन ठाकुर को सपोर्ट किया है. सोशल मीडिया पर भी लोग देवकीनंदन ठाकुर के सपोर्ट में उतर आए हैं. बता दें कि कथावाचक देवकीवनंदन ठाकुर ने कहा था कि अगर यह खिलाड़ी टीम में रखा गया तो केकेआर को इसके लिए बाहर करना पड़ेगा, नहीं तो लोगों द्वारा टीम का बहिष्कार किया जाएगा. उनके इस बयान के बाद विवाद छिड़ गया है.

Also Read

Latest