Pawan Singh Birthday: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह सोमवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इस मौके पर उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें पवन सिंह केक काटते और दोस्तों को केक खिलाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में पवन अपने करीबियों के साथ खुशी के पल साझा करते दिखे. ज्योति सिंह ने इस पोस्ट में लिखा, “हैप्पी बर्थडे, भगवान आपकी सारी विश पूरी करें.” उनके इस पोस्ट पर फैंस ने भी कमेंट्स के जरिए पवन सिंह को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं.
View this post on Instagram
त्रिशा कर मधु का पोस्ट वायरल
वहीं अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने भी पवन सिंह के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. त्रिशा ने कैप्शन में लिखा, “आज एक ऐसे इंसान का जन्मदिन है जो मेरी जिंदगी में बहुत जरूरी है. जन्मदिन मुबारक हो पवन जी, भगवान आपको हमेशा खुश और सेहतमंद रखे. हर चीज के लिए शुक्रिया.” उनके इस पोस्ट पर भी फैंस ने खूब प्यार जताया.
संघर्ष से स्टारडम तक का सफर
पवन सिंह ने अपने करियर की शुरुआत गायकी से की थी. बिहार के आरा जिले के जोकहरी गांव से निकलकर उन्होंने 1997 में पहला एल्बम ‘ओढ़निया वाली’ रिलीज किया. हालांकि यह एल्बम बड़ी सफलता नहीं दिला सका, लेकिन इससे उनके करियर की नींव रखी गई. इसके बाद 2004 में उन्होंने फिल्म ‘रंगली चुनरिया तोहरे नाम’ से अभिनय की दुनिया में कदम रखा.
‘लॉलीपॉप लागेलू’ से मिली पहचान
साल 2008 में उनका सुपरहिट गाना ‘लॉलीपॉप लागेलू’ रिलीज हुआ, जिसने उन्हें सिर्फ भोजपुरी दर्शकों के बीच ही नहीं बल्कि देश और विदेश में भी पहचान दिलाई. इस गाने ने उन्हें इंडस्ट्री का ‘पावर स्टार’ बना दिया.
ये भी पढ़ें-नशे में धुत पवन सिंह ने मनाया जन्मदिन! चाचा की साइकिल से शुरू हुआ सफर, आज भोजपुरी का सबसे बड़ा ‘पावर स्टार’
आज भी बरकरार है लोकप्रियता
पवन सिंह के गानों को यूट्यूब और सोशल मीडिया पर करोड़ों बार देखा गया है. उनकी मेहनत और लगन गायकी और अभिनय दोनों ही क्षेत्रों में साफ दिखाई देती है. विवादों के बावजूद उनकी लोकप्रियता लगातार बरकरार है और उनके गाने रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगते हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

