Bharat Express DD Free Dish

‘मैं जो चाहता हूं, वही करता हूं…’, AI वीडियो से चीन ने उड़ाया ट्रंप सरकार का मजाक

China AI video against Donald Trump: चीन के सरकारी मीडिया ने AI वीडियो के जरिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर तंज कसा है. वीडियो में ग्रीनलैंड मुद्दे और ट्रंप की एकतरफा विदेश नीति को लेकर व्यंग्य किया गया है.

China AI video against Donald Trump

AI के द्वारा बनाई गई तस्वीर

China AI video against Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) अपनी नीतियों को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. चाहे टैरिफ का मामला हो, ग्रीनलैंड को लेकर बयान हों या फिर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को लेकर की गई कार्रवाई, इन तमाम घटनाओं पर चीन के सरकारी मीडिया ने ट्रंप की नीतियों और फैसलों पर तंज कसा है.

चीन ने AI वीडियो से ट्रंप का बनाया मजाक

इन घटनाक्रमों के बीच चीन के सरकारी मीडिया ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों पर कटाक्ष किया है. चीनी सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें ट्रंप के फैसलों को व्यंग्यात्मक तरीके से पेश किया गया है. वीडियो के साथ केप्शन में लिखा, “मैं वही करता हूं जो मुझे पसंद है”.

इस वीडियो में ग्रीनलैंड से जुड़े मुद्दे का भी जिक्र किया गया है और अंतरराष्ट्रीय कानूनों को लेकर तंज कसा गया है. विश्लेषकों के मुताबिक, यह वीडियो ट्रंप की सख्त और एकतरफा विदेश नीति पर सीधा व्यंग्य माना जा रहा है, जिसमें उनके फैसलों की शैली और वैश्विक नियमों के प्रति रवैये को निशाने पर लिया गया है.

ग्रीनलैंड पर ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर एक बार फिर बड़ा बयान दिया. ट्रंप का कहना है कि रूस और चीन की बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए ग्रीनलैंड की सुरक्षा के लिए अमेरिका का वहां नियंत्रण जरूरी है. उनके मुताबिक किसी संपत्ति की वास्तविक सुरक्षा तभी संभव है, जब उस पर पूरा अधिकार हो, केवल किराए या सीमित अधिकारों के भरोसे काम नहीं चल सकता.


ये भी पढ़ें: ईरान में लाशों से पटी सड़कें, पहली बार अधिकारियों ने मानी इतनी बड़ी तबाही


ट्रंप ने जोर देकर कहा कि अगर ग्रीनलैंड अमेरिका के अधीन होगा, तभी वहां सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा. उन्होंने यह भी इशारा किया कि अमेरिका इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अलग-अलग रास्ते अपना सकता है, चाहे वह प्रक्रिया सरल हो या फिर कठिन.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read