Bharat Express DD Free Dish

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन ने व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन ने सोशल मीडिया पर कथित AI-जनरेटेड और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है.

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के बेटे अकीरा नंदन ने व्यक्तित्व सुरक्षा की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. दायर याचिका में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रहे कथित एआई से बने और गुमराह करने वाले कंटेंट के खिलाफ अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग की है.

इससे पहले पवन कल्याण ने भी दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया चुके है. जिस याचिका पर अदालत ने सोशल मीडिया कंपनियों को पवन कल्याण की अनुमति के बिना उनकी छवि का इस्तेमाल या मर्चेडाइज बेचने पर रोक लगा दिया था.

कोर्ट ने कहा था कि बिना अनुमति नाम, तस्वीर या पहचान का इस्तेमाल प्रथम दृष्टया व्यक्तित्व सुरक्षा का उल्लंघन हैं. अदालत ने स्पष्ट किया था कि पवन कल्याण के नाम, छवि, आवाज या पहचान का व्यवसायिक शोषण नही किया जा सकता. एआई, डीपफेक, मॉर्फिग या डिजिटल एडिटिंग जैसी किसी भी तकनीक से अनधिकृत इस्तेमाल पर भी रोक लगा दिया था. इससे पहले कोर्ट ने सोशल मीडिया कंपनियों से सात दिनों के भीतर आवश्यक कदम उठाने का आदेश दिया था. इससे पहले हाई कोर्ट कई बड़ी हस्तियों के फोटो और व्यक्तित्व से जुड़ी किसी बात का बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं करने नहीं करने का आदेश दे चुकी है.

जहां हिंदू रीति-रिवाजों पर हमला, वहां विरोध जरूरी- पवन कल्याण

इससे पहले सलमान खान, अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, आराध्या बच्चन, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अजय देवगन, करण जौहर, रजनीकांत, गायिका आशा भोसले, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, सिंगर कुमार, विराट कोहली सहित कई अन्य अदालत का रुख कर चुके है. हालही में पवन कल्याण ने आरोप लगाया था कि हर कोई हिंदुओं को निशाना बना रहा है और हर मौके पर उनकी परंपराओं पर सवाल उठा रहा है. कल्याण ने कहा था कि जहां भी हिंदू रीति-रिवाजों पर हमला होता है, चाहे वह तमिलनाडू हो, असम हो या पश्चिम बंगाल इसका विरोध करना हर हिंदू का कर्तव्य है.

पवन कल्याण के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद उनके खिलाफ हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी. पूर्व आईएएस अधिकारी विजय कुमार ने रिट याचिका दायर की थी. दायर याचिका में कहा गया था कि पवन कल्याण को फिल्मों में अभिनय, मनोरंजन कार्यक्रमों में भाग लेने, फिल्मों के निर्माण और विज्ञापनों में दिखाई दिखाई देने से रोकने की मांग किया गया था.

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरमकुंडम पहाड़ी पर मौजूद दीपथुन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किया नोटिस, मांगा जवाब

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read