Urdu Conclave 2026

महाराष्ट्र पुलिस को गणतंत्र दिवस पर मिला बड़ा सम्मान, सीएम फडणवीस ने दी बधाई

Maharashtra Police medals: महाराष्ट्र पुलिस को गणतंत्र दिवस पर कुल 89 पुलिस पदक मिले. गढ़चिरोली पुलिस ने अकेले 31 वीरता पदक हासिल किए. सीएम फडणवीस ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए सभी अधिकारियों को बधाई दी.

Maharashtra Police medals: गणतंत्र दिवस से ठीक पहले महाराष्ट्र पुलिस ने एक बार फिर अपनी बहादुरी और सेवा का परचम लहराया है. राज्य को इस बार कुल 89 पुलिस पदक मिले हैं, जिनमें वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए दिए गए सम्मान शामिल हैं. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि महाराष्ट्र लगातार उन राज्यों में शामिल है जिन्हें सबसे ज्यादा पुलिस पदक हासिल होते हैं.

सीएम ने क्या बताया?

सीएम ने बताया कि इस बार 31 पदक वीरता के लिए 4 पदक विशिष्ट सेवा के लिए और 40 पदक सराहनीय सेवा के लिए दिए गए हैं. इसके अलावा सुधार सेवा के लिए 7, अग्निशमन विभाग के लिए 4 और होमगार्ड व सिविल डिफेंस के लिए 3 पदक भी राज्य को मिले हैं.

सबसे खास बात

सबसे खास बात यह रही कि वीरता के सभी 31 पदक सिर्फ गढ़चिरोली पुलिस को मिले हैं. नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात गढ़चिरोली पुलिस ने अपनी बहादुरी और समर्पण से एक बार फिर साबित किया है कि वे राज्य की सुरक्षा और शांति बनाए रखने में सबसे आगे हैं. सीएम ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाराष्ट्र के लिए गर्व का विषय है.

‘मेहनत और साहस ने राज्य का नाम रोशन किया’

सीएम फडणवीस ने सभी पदक विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन अधिकारियों की मेहनत और साहस ने राज्य का नाम रोशन किया है. उन्होंने कहा कि यह सम्मान न केवल पुलिस बल की ताकत को दर्शाता है बल्कि जनता के भरोसे को भी मजबूत करता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read