Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षाओं का मौसम नजदीक आते ही पीएम (PM Modi) एक बार फिर देश के छात्रों का मनोबल बढ़ाने के लिए तैयार हैं. पीएम मोदी ने आज घोषणा की है कि ‘परीक्षा पे चर्चा’ (Pariksha Pe Charcha) का विशेष एपिसोड 6 फरवरी 2026 को प्रसारित किया जाएगा. इस बार यह कार्यक्रम खास है क्योंकि पीएम ने केवल दिल्ली में नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर छात्रों से मुलाकात की है.
5 शहरों में लगी ‘पीएम की क्लास’
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी दी कि इस साल उन्होंने पारंपरिक तरीके से हटकर देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली में 7, लोक कल्याण मार्ग (LKM) पर ‘एग्जाम वॉरियर्स’ के साथ इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा-
‘जैसे-जैसे परीक्षाएं नजदीक आ रही हैं, #ParikshaPeCharcha भी वापस आ गया है! इस बार चर्चा देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर, गुवाहाटी और दिल्ली में हुई. हमेशा की तरह, मेरे युवा दोस्तों के साथ बातचीत करना और तनाव मुक्त परीक्षाओं पर चर्चा करना तरोताजा (Refreshing) करने वाला अनुभव रहा.’
डरना नहीं, डटकर सामना करना है
प्रधानमंत्री ने छात्रों के साथ अपने अनुभव को प्रेरक बताया. उन्होंने कहा कि छात्रों का उत्साह और खुलापन देखने लायक था. इन सत्रों में पीएम ने तनाव मुक्त परीक्षा (Stress-free exams) देने के टिप्स दिए. चुनौतियों से उबरने और संतुलन बनाए रखने (Maintaining Balance) पर बात की और छात्रों के भीतर आत्मविश्वास (Confidence) जगाने के गुर सिखाए.
ये भी पढ़ें: ‘मैंने कहा था वर्ल्ड ऑर्डर बदलेगा, अब वो भारत के पक्ष में….’, NDA बैठक में US Trade Deal पर क्या बोले PM मोदी?
देशवासियों से पीएम मोदी की अपील
प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडियो पोस्ट के जरिए देशवासियों, विशेषकर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को 6 फरवरी को प्रसारित होने वाले इस विशेष एपिसोड को देखने का निमंत्रण दिया है, ताकि वे भारत के युवाओं की सामूहिक भावना और ऊर्जा को देख सकें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
