Urdu Conclave 2026

गद्दाफी युग का खूनी अंत! घर के बगीचे में सैफ अल-इस्लाम की हत्या, 4 नकाबपोश हमलावरों ने बरसाईं गोलियां

एक दशक की कैद और गुमनामी के बाद राष्ट्रपति चुनाव के जरिए सत्ता में वापसी की कोशिश कर रहे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की हत्या कर दी गई है. जिंतान शहर में हुए इस हमले ने लीबिया में एक बार फिर गृहयुद्ध और राजनीतिक अस्थिरता का खतरा पैदा कर दिया है.

Saif al-Islam Gaddafi, Libya News, Saif al-Islam Gaddafi Assassinated

Saif al-Islam Gaddafi Assassinated: लीबिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरी दुनिया के राजनीतिक गलियारों में सनसनी मचा दी है. कभी लीबिया के सबसे ताकतवर इंसान रहे मुअम्मर गद्दाफी के बेटे, सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह हमला तब हुआ जब सैफ अपने घर के बगीचे में मौजूद थे. मंगलवार को उनके कार्यालय द्वारा जारी एक अधिकारिक बयाम में इस सीधी मुठभेड़ की पुष्टि की गई है.

बगीचे में टहल रहे थे, तभी बरसी गोलियां

अल अरबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, गद्दाफी परिवार ने इस पूरी वारदात का खौपनाक मंजर बयान किया है. बताया जा रहा है कि चार अज्ञात बंदूकधारी सैफ के घर की सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसे. उस वक्त सैफ अल-इस्लाम अपने बगीचे में थे. हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और जब तक सुरक्षाकर्मी जवाबी कार्रवाई करते, हत्यारे मौके से फरार होने में कामयाब हो गए. यह हत्या किसी बड़ी साजिश का हिस्सा लगती है, क्योंकि हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे और उन्हें सैफ की लोकेशन का सटीक अंदाजा था.

रसूख, कैद और फिर खूनी अंत

सैफ अल-इस्लाम का जीवन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा. एक वक्त था जब उन्हें अपने पिता मुअम्मर गद्दाफी का असली उत्तराधिकारी माना जाता था और तेल के भंडार वाले लीबिया में उनकी मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता था. लेकिन 2011 में जब उनके पिता की सत्ता का पतन हुआ, तो सैफ का बुरा वक्त शुरू हो गया. उन्हें एक सुदूर पहाड़ी शहर में करीब 10 साल तक कैद में गुजारने पड़े.

रिहाई के बाद सैफ अल-इस्लाम एक बार फिर सुर्खियों में आए जब उन्होंने लीबिया के राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान किया. हालांकि, उनके इस कदम से देश की मौजूदा सियासत में काफी हलचल मच गई थी. लंबे समय तक गुमनामी में रहने के बाद उनकी इस तरह अचानक हत्या होना कई गंभीर सवाल खड़े करता है.

ये भी पढ़ें- अब ‘क्रिटिकल मिनरल्स’! ट्रेड डील के बाद जयशंकर का वॉशिंगटन में ‘पावर प्ले’, रुबियो-बेसेंट के साथ बैठक से क्या निकला?

लीबिया में बढ़ सकता है तनाव

सैफ अल-इस्लाम के पास फिलहाल कोई आधिकारिक पद नहीं था, लेकिन गद्दाफी समर्थकों के बीच उनका प्रभाव अब भी बरकरार था. उनकी हत्या के बाद लीबिया में राजनीतिक अस्थिरता और तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है. अभी तक इस हत्याकांड की ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जांच एजेंसियां इसे राजनीतिक रंजिश के एंगल से देख रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read