Big update on the IND vs PAK match: T20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026)का धमाल शुरू हो चुका है . इस बीच भारत-पाकिस्तान का धमाकेदार मुकाबला बचाने के लिए ICC ने पूरी ताकत झोंक दी है. 15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले इस ब्लॉकबस्टर क्लैश पर पिछले कुछ दिनों से खतरे के बादल मंडरा रहे थे. लेकिन फैंस के लिए अब जबरदस्त खबर आ गई है.
दरअसल PTI की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 48 घंटों में ICC और PCB के बीच काफी बातचीत हुई है. जिसने इस मैच के होने की उम्मीदें फिर से तेज हो गई हैं. उम्मीद यह जताई जा रही है कि आईसीसी और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के दबाब के बाद पाकिस्तान अपने बायकॉट के ऐलान से जल्द ही यू-टर्न ले सकता है. जिसके बाद कोलंबो के मैदान पर सूर्यकुमार यादव और अली आगा की फौज आमने-सामने धमाल मचा सकती है.
ICC से लेकर श्रीलंका ने बनाया तगड़ा दबाव
ICC इस मैच को किसी भी हाल में रद्द नहीं होने देना चाहता क्योंकि इससे टूर्नामेंट की चमक फीकी पड़ जाएगी. वहीं अंदरखाने से खबर है कि ICC और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के दबाव में पाकिस्तान नरम रुख अपना सकता है श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने PCB प्रमुख मोहसिन नकवी से सीधे बात की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ नहीं खेलता तो श्रीलंका को भारी आर्थिक नुक सान होगा. भारत-पाक मैच के टिकट और ब्रॉडकास्टिंग राइट्स से होने वाली कमाई श्रीलंका क्रिकेट के लिए बहुत मायने रखती है. मोहसिन नकवी ने उन्हें भरोसा दिया है कि वह सरकार से दोबारा बात करेंगे.
क्या भारत-पाकिस्तान का मैच होगा?
पाकिस्तान ने मैच खेलने के बदले ICC के सामने कुछ खास शर्तें रखी हैं. इन शर्तों पर अभी विचार चल रहा है. अंदरखाने से खबर है कि मामला सुलझने की कगार पर है. अगले 48 घंटे क्रिकेट फैंस के लिए बहुत अहम हैं क्योंकि इसमें अंतिम फैसला आने की उम्मीद है. हालांकि पाकिस्तान ने अभी तक शर्तों का खुलासा नहीं किया है. ICC वित्तीय नुकसान और ब्रॉडकास्टर्स के दबाव को देखते हुए नरम रुख अपना सकता है.
यह भी पढ़ें: न तो नो बॉल और न पड़ा छक्का…, IND vs AFG मैच में एक बॉल पर कैसे बन गए 9 रन?
पाकिस्तान ने जीत के साथ किया आगाज
मैदान के बाहर चल रही इस उठापटक के बीच पाकिस्तान की टीम ने मैदान पर शानदार शुरुआत की है. उन्होंने अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराकर अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया. अब पूरी दुनिया की नजरें पाकिस्तान सरकार के अगले फैसले पर टिकी हैं. अगर बात बन गई तो 15 फरवरी को कोलंबो में क्रिकेट का सबसे बड़ा ड्रामा देखने को मिलेगा.
टीम इंडिया का शेड्यूल(t20 world cup 2026 schedule)
- 7 फरवरी: IND vs USA – वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
- 12 फरवरी: IND vs नामीबिया – अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- 15 फरवरी: IND vs PAK – आर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो(इस मैच पर अभी संशय है)
- 18 फरवरी: IND vs नीदरलैंड्स – नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


