Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल यहां बनकर तैयार, आए रोज आने वाले भूकंप नहीं गिरा पाएंगे, 100 साल खड़ा रहेगा

Extradosed Bridge Brahmaputra River: असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल तैयार हो गया है. यह 100 साल चलेगा, 6-लेन महासेतु गुवाहाटी को जोड़ेगा. पीएम मोदी इस महीने ही इसका उद्घाटन करेंगे.

Extradosed Bridge In Assam

असम में ब्रह्मपुत्र पर सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल तैयार

Extradosed Bridge In Assam: असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत का सबसे लंबा भूकंपरोधी पुल तैयार हो गया है. यह पुल उत्तरी और दक्षिणी गुवाहाटी को जोड़ेगा. यह पुल एक्स्ट्राडोसेड डिजाइन का है. इसमें गर्डर और केबल दोनों तकनीक का इस्तेमाल हुआ है. इससे पुल पारंपरिक पुलों से ज्यादा मजबूत और सस्ता बनता है.

इस पु‍ल के कारण चीन से सटे बॉर्डर इलाकों तक भारत की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी.

एक्स्ट्राडोसेड ब्रिज की खासियतें

यह देश का पहला 6-लेन एक्स्ट्राडोसेड ब्रिज है. पुल की अनुमानित उम्र 100 साल है. असम भूकंप जोन-5 में आता है, इसलिए पुल में विशेष पेंडुलम सिस्टम लगाया गया है. यह सिस्टम भूकंप के झटकों को सहन करता है और उन्हें नीचे की ओर स्थानांतरित कर देता है. पुल पर दर्जनों लोडेड ट्रक और डंपर चलाकर लोड टेस्ट भी सफलतापूर्वक किया गया है. अब तक पुल का 99% काम पूरा हो चुका है.

कनेक्टिविटी में आएगा बदलाव

यह पुल गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच यात्रा को बहुत आसान बनाएगा. पहले जहां 1.5 से 2 घंटे लगते थे, अब सिर्फ 15-20 मिनट में पहुंचा जा सकेगा. इससे असम की अर्थव्यवस्था को फायदा होगा. साथ ही चीन से सटे बॉर्डर इलाकों तक कनेक्टिविटी मजबूत होगी. सैन्य सामान और लोगों की आवाजाही तेज और सुरक्षित हो जाएगी. यह उत्तर-पूर्व भारत के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम है.

इसी महीने उद्घाटन की तैयारी

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने (फरवरी 2026) में इसका उद्घाटन करने वाले हैं. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार 14 फरवरी को यह संभव है. यह पुल असम के इंफ्रास्ट्रक्चर में नया अध्याय जोड़ेगा.

Meghalaya में प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर Living Root Bridge पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने खिंचवाईं तस्वीर, कहा- सस्टेनेबल फ्यूचर को मिल रहा बढ़ावा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital