Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ludo Love Story: पाकिस्तानी लड़की को UP के युवक से हुआ प्यार, नेपाल के रास्ते आई भारत, शादी कर रह रहे थे साथ, BSF ने भेजा बॉर्डर पार

India-Pakistan Love Story: लूडो से शुरू हुए प्यार को पाने के लिए पाकिस्तानी लड़की ने नेपाल के रास्ते भारत में एंट्री की. अब इकरा का प्रेमी जेल पहुंच चुका है और वो वापस पाकिस्तान.

Ludo Love Story

इकरा और मुलायम सिंह यादव

Edited by Nitish Pandey

Ludo Love Story: पाकिस्तानी लड़की इकरा जीवनी और मुलायम सिंह यादव की प्रेम कहानी शुरूआत 2019 में मल्टीप्लेयर लूडो गेम से हुई थी. दोनों ने मिलने का प्लान बनाया और इकरा नेपाल के रास्ते भारत पहुंच मुलायम के साथ रहने लगी. भारत से पाकिस्तान किए गए एक व्हाट्सएप कॉल के बाद पूरा मामला पुलिस के सामने आ गया. जिसके बाद इकरा को पुलिस गिरफ्तार कर लिया. अब रविवार (19 फरवरी) को अमृतसर के अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने इकरा को पाक रेंजर्स के हवाले कर दिया.

19 साल की पाकिस्तानी लड़की इकरा और भारतीय लड़के मुलायम सिंह ऑनलाइन लूडो खेला करते थे, इसी दौरान उन्हें एक दूसरे से प्रेम हो गया और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया. मुलायम ने इकरा को पिछले साल पाकिस्तान से नेपाल बुलाया और दोनों ने शादी कर ली.

नेपाल से बिहार के रास्ते की थी भारत में एंट्री

नेपाल में शादी करने के बाद मुलायम अपने साथ इकरा को लेकर बिहार के बीरगंज पहुंचा, जहां बॉर्डर पार कर दोनों बिहार की राजधानी पटना पहुंच गए. वहां से दोनों बेंगलुरु चले गए और जुन्नासंद्रा इलाके में किराए का मकान लेकर साथ रहने लगे. इसके बाद मुलायम ने सितंबर 2022 से सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करना शुरू कर दिया.

हिंदू लड़की को नमाज पढ़ते देख हैरान हो गए पड़ोसी

इतना ही नहीं, मुलायम ने इकरा का नाम बदलकर रवा यादव करने के बाद उसका आधार कार्ड भी बनवा लिया. इसके अलावा भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया था. इस बीच पड़ोसियों ने एक हिंदू लड़की को नमाज पढ़ते देख हैरान हो गए और पुलिस को सूचना दी.

जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आईं और मुलायम के घर पर छापा मारा. जहां इकरा का पाकिस्तानी पासपोर्ट बरामद किया. इकरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: UP News: सपा नेता की मदद से पति अब्बास से जेल में मिलती थीं मुख्तार की बहू निकहत, DIG ने किए कई चौंकाने वाले खुलासे

बहू को भारत लाने की जिद पर अड़ीं मुलायम की मां

पुलिस को शक था कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी तो नहीं कर रही थी, लेकिन छानबीन के बाद भारत सरकार ने उसे वापस पाकिस्तान भेने का निर्णय लिया. उसे बीते रविवार को वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है. तो वहीं, उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मकसूदन गांव में रहने वाली मुलायम की मां अपनी बहू इकरा को भारत लाने की जिद पर अड़ी हैं. जबकि पुलिस का कहना है कि उन्हें भी प्रेमी जोड़े के बिछड़ने का गम है. लेकिन, कानून सबसे ऊपर है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital