Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बिहार में पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए नई पहल, सात निश्चय-3 के तहत बड़े फैसले

Bihar News: सरकार ने सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत पैदल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग, ओवरब्रिज, अंडरपास और सीसीटीवी जैसी योजनाओं की घोषणा की है.

Bihar News: 20 नवंबर 2025 को बनी नई सरकार ने सात निश्चय-3 (2025-30) कार्यक्रम लागू किया है. इसके सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ के तहत आम नागरिकों के जीवन को सरल बनाने पर जोर दिया जा रहा है. इसी क्रम में पैदल चलने वालों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर कई कदम उठाए गए हैं.

पैदल यात्रियों की दिक्कतें

राज्य में आमदनी बढ़ने के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है. इससे सड़कों पर पैदल चलने वालों को परेशानी होती है. सरकार का मानना है कि सुरक्षित और सम्मानपूर्वक सड़क पर चलना हर नागरिक का अधिकार है.

फुटपाथ और क्रॉसिंग

भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जल्द ही फुटपाथ बनाने का निर्देश दिया गया है. साथ ही पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए जेब्रा क्रॉसिंग भी चिह्नित जगहों पर बनाई जाएगी.

ओवरब्रिज और अंडरपास

जहां जरूरत होगी वहां फुट ओवरब्रिज, एस्केलेटर और अंडरपास बनाए जाएंगे ताकि लोग आसानी से सड़क पार कर सकें.

वाहन चालकों को प्रशिक्षण

सरकारी और निजी वाहन चालकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे पैदल यात्रियों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील बन सकें.

ब्लैक स्पॉट पर निगरानी

ग्रामीण और शहरी इलाकों में दुर्घटना-प्रवण स्थानों को चिन्हित कर वहां फुटपाथ और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे. इससे हादसों पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें-UGC ने देशभर में 32 फर्जी यूनिवर्सिटी की पहचान की, छात्रों को एडमिशन से पहले जांच की सलाह

सरकार का भरोसा

परिवहन विभाग को तेजी से काम करने का निर्देश दिया गया है ताकि पैदल यात्रियों को जल्द से जल्द ये सुविधाएं मिल सकें. सरकार को विश्वास है कि यह कदम लोगों के दैनिक जीवन को आसान बनाएगा और सड़क पर चलना सुरक्षित होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital