BJP leader death: तेलंगाना के जगतियाल जिले के पेगडापल्ली मंडल के सुद्दापल्ली गांव में एक कार मलयला बाढ़ नहर में गिर गई. जब ग्रामीणों ने पानी में कार को तैरते देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी. क्रेन और गोताखोरों की मदद से वाहन बाहर निकाला गया. कार के अंदर से बीजेपी नेता टी. रमना का शव मिला.
तीन दिन से थे लापता
टी. रमना पिछले तीन दिनों से गायब थे और उनके परिवार ने पेगडापल्ली थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए.
राजनीतिक सफर और हालिया चुनाव
रमना पहले बीआरएस पार्टी से जुड़े थे और मार्केट कमेटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे. हाल ही में उन्होंने बीजेपी का समर्थन लेकर सरपंच चुनाव लड़ा था, जिसमें वे मामूली अंतर से हार गए थे. उनकी सक्रिय राजनीति और हालिया हार को देखते हुए अब उनकी मौत को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.
संदिग्ध हालात में मौत
पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि रमना की मौत महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश छिपी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
ये भी पढ़ें-देशभर में मौसम का बदलता मिजाज, 11 राज्यों में बारिश का अलर्ट
इलाके में शोक और तनाव
टी. रमना की पहचान एक सक्रिय नेता के रूप में थी. उनके अचानक इस तरह मौत की खबर से समर्थक और परिजन सदमे में हैं. गांव और आसपास के इलाकों में शोक और तनाव का माहौल है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




