Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“दोषी हूं तो ऐसी सजा मिले जिसकी मिसाल न हो”; यौन शोषण के आरोपों पर शंकराचार्य का प्रशासन को करारा जवाब

Avimukteshwaranand: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि तस्वीर में दिख रहे अजय पाल शर्मा वहीं अधिकारी हैं जो मेरे खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहे हैं. शंकराचार्य ने उनके खिलाफ लगे आरोपों को साजिश बताया.

Shankaracharya Avimukteshwaranand

Avimukteshwaranand: देश की धार्मिक नगरी के रूप में विख्यात वाराणसी में इस समय इलाहाबाद पुलिस ने डेरा डाल रखा है, कारण है शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर लगा यौन शोषण का आरोप. जैसे-जैसे गंगा में पानी बह रहा है, वैसे-वैसे अविमुक्तेश्वरानंद की जुबान से प्रशासन पर आरोपों की बौछार भी हो रही है. अब स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने एक तस्वीर जारी कर शासन प्रशासन पर मिली भगत का आरोप लगाया है. उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज केस को राजनीतिक साजिश तक करार दिया.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बात करते हुए एक फोटो दिखाया. जिसमें उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी और प्रयागराज के एडिशनल एसपी पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा दिख रहे हैं. तस्वीर में एडिशनल एसपी केक काटते दिख रहे हैं. वहीं आशुतोष ब्रह्मचारी बगल में खड़े होकर ताली बजा रहे हैं.

वाराणसी में डाले हैं डेरा

वाराणसी के केदारघाट में मौजूद श्रीविद्या मठ में प्रवास कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से मंगलवार को बातचीत की. जिसमें उन्होंने कहा कि तस्वीर में दिख रहे अजय पाल शर्मा वहीं अधिकारी हैं जो मेरे खिलाफ लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच कर रहे हैं. शंकराचार्य ने उनके खिलाफ लगे आरोपों को साजिश बताया.

उन्होंने कहा,

जिन बच्चों के शोषण का दावा किया गया है, वे ना तो कभी मेरे सामने आए हैं और ना ही मेरी संस्था से जुड़े हुए हैं.

सजा ऐसी मिले की नजीर हो

शंकराचार्य ने आगे कहा,

अगर मेरे पर लगे आरोप सिद्ध होते हैं तो यह दुर्लभतम श्रेणी का अपराध होगा. अगर मैं दोष सिद्ध होता हूं तो मुझे ऐसी सजा मिले, जिसकी कभी किसी ने कल्पना तक ना की हो. अगर आरोप गलत पाये गए तो आरोप लगाने वाले के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो.

हर जांच के लिए तैयार

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने यौन शोषण के आरोपों को लेकर सरकार को भी खूब खरी-खोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि यह सारा खेल गो-रक्षा अभियान को खत्म करने के लिए खेला जा रहा है. जिसमें सरकारी मशीनरी का गलत प्रयोग हो रहा है. हालांकि वो हर प्रकार की जांच के लिए तैयार हैं और वो पुलिस का सम्मान करते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘पानी, खेती, पैसा और पावर’, क्या है पीएम मोदी के इजरायल दौरे का ‘A to Z’ प्लान? यहां समझिए पूरा एजेंडा

बता दें कि, शंकराचार्य पर लगे आरोपों के खिलाफ कांग्रेस भी उतर आई है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शंकराचार्य का समर्थन करते हुए मठ में जाकर उनसे भेंट की. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा धर्म के लिए संघर्ष करने वाले लोगों के साथ खड़ी रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गलत कर रहे हैं तो पीएम मोदी को हस्तक्षेप करना चाहिये.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital