Urdu Conclave 2026

एटा में मस्जिद से निकलते ही दो पक्षों में विवाद, लाठी-डंडे और पथराव से कई घायल

UP News: एटा के अलीगंज कस्बे में मस्जिद से नमाज पढ़कर निकलने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया. लाठी-डंडे और पथराव में दो सगे भाई समेत कई लोग घायल हुए.

सुधीर यादव, एटा

UP News: एटा जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के कस्बा अलीगंज के मोहल्ला काजी में बुधवार को मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकलते ही दो पक्षों में झगड़ा हो गया. बताया जा रहा है कि मस्जिद परिसर में बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी बाहर आते ही बड़ों के बीच मारपीट में बदल गई.

लाठी-डंडे और पथराव का आरोप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे. घायलों ने आरोप लगाया कि उन पर पथराव भी किया गया. घायल हसीन उर्फ राहुल ने बताया कि जब वे नमाज पढ़कर बाहर निकले तो दूसरे पक्ष ने घेराव कर हमला कर दिया. उनके हाथों में लाठी-डंडे, कट्टा और छुरी तक थी. इस झगड़े में दो सगे भाई समेत कई लोग घायल हुए हैं.

ये भी पढ़ें-देशभर में मौसम ने बदली करवट, कैसा है आपके शहर का हाल?

पुलिस ने संभाला हालात

घटना की सूचना मिलते ही अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया. घायलों को कोतवाली लाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया. थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी. दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज भेजा गया है. कुल मिलाकर, बच्चों की छोटी सी कहासुनी ने मोहल्ले में बड़ा विवाद खड़ा कर दिया, जिसमें कई लोग घायल हुए और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read