Bharat Express DD Free Dish

तालिबान से पिटने पर रोने लगे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री! भारत पर लगाए बिना सिर-पैर के आरोप

Taliban Pakistan Conflict: तालिबान से पिटने के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर प्रॉक्सी वॉर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि तालिबान प्रशासन अफगानिस्तान की धरती का पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल होने दे रहा है. यहां पाकिस्तान के दुश्मनों को सुरक्षित पनाह दी जा रही है.

Taliban Pakistan Conflict

Taliban Pakistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच संघर्ष तेज हो गया है. दोनों देश एक-दूसरे पर धुआंधार ड्रोन अटैक और बमबारी कर रहे हैं. तालिबान ने एक ड्रोन अटैक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के घर के पास किया. जिसमें शहबाज शरीफ बाल-बाल बच गए. मिल रही जानकारी के अनुसार अबतक दोनों पक्षों से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है. तालिबान से पाक सेना को पिटते देख पाकिस्तान के रक्षा मंत्री बौखला गए हैं. उन्होंने वहीं पुराना राग अलापते हुए इसके पीछे भारत का हाथ होने का आरोप लगाया है.

तालिबान से पिटने के बाद पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर प्रॉक्सी वॉर करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि तालिबान प्रशासन अफगानिस्तान की धरती का पाकिस्तान के खिलाफ इस्तेमाल होने दे रहा है. यहां पाकिस्तान के दुश्मनों को सुरक्षित पनाह दी जा रही है.

“ये खुली जंग है”

गौरतलब है कि 26 फरवरी की रात को पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान के कई शहरों पर हवाई हमले किये. जिसमें कई आम नागरिकों की मौत हो गई. जिसपर पलटवार करते हुए तालिबान ने भी पाकिस्तान के कई चौकियों को निशाना बनाया. तालिबान ने दावा किया है कि उसके इस हमले में पाकिस्तान के 50 से ज्यादा सैनिक मारे गए हैं. अफगानिस्तान के खतरनाक पलटवार पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री गुस्से में आ गए. उन्होंने इसे खुली जंग करार दिया.

मीडिया से बातचीत में ख्वाजा आसिफ ने तालिबान पर भारत को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया. हालांकि उन्होंने इस संबंध में कोई सबूत नहीं दिये.

उन्होंने कहा कि साल 2021 में जब अफगानिस्तान की सत्ता पर तालिबान ने नियंत्रण किया तो लग रहा था कि वो वहां के विकास पर ध्यान देंगे, लेकिन उन्होंने इसे भारत की कॉलोनी बना दिया.

ये भी पढ़ें- ‘गुलामी की बेड़ियां’ टूटने से ओपन वॉर तक! पाकिस्तान और तालिबान के बीच कैसे बोए गए दुश्मनी के बीज? पढ़ें- EXPLAINER

खैबर पख्तूनख्वा में पाक फौज पर हो रहे हमले

आसिफ का यह कमेंट तब आया है जब तालिबान प्रशासन ने पाक फौज को भारी नुकसान की बात कही है. उधर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में भी पाक फौज के खिलाफ लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है. इन इलाकों में लगातार पाक सेना पर हमले हो रहे हैं.

अफगानिस्तान ने दावा किया है कि उनकी जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान की 10 से ज्यादा चौकियों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है. दर्जनों सैनिक मारे गए हैं. हालांकि पाकिस्तान ने तालिबान के इस दावे को गलत बताया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read