T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. सलमान आगा की कप्तानी में टीम सुपर-8 से आगे नहीं बढ़ पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई.
खिलाड़ियों पर भारी जुर्माना
खबरों के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम के हर खिलाड़ी पर 50-50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह फैसला भारत के खिलाफ करारी हार के बाद ही तय कर लिया गया था. 15 फरवरी को खेले गए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया था.
श्रीलंका के खिलाफ जीत भी बेअसर
पाकिस्तान को श्रीलंका पर कम से कम 65 रनों से जीत दर्ज करनी थी ताकि उसका नेट रन-रेट न्यूजीलैंड से बेहतर हो सके. हालांकि टीम ने जीत तो हासिल की लेकिन सिर्फ 5 रनों से. इस वजह से नेट रन-रेट कम रह गया और पाकिस्तान वर्ल्ड कप से बाहर हो गया.
टूर्नामेंट में मिला-जुला प्रदर्शन
पूरे टूर्नामेंट में पाकिस्तान ने 7 मैच खेले जिनमें से 4 में जीत मिली. ये जीत नामीबिया, यूएसए, नीदरलैंड्स और श्रीलंका के खिलाफ आईं. लेकिन नीदरलैंड्स और श्रीलंका जैसी टीमों ने भी पाकिस्तान को कड़ी टक्कर दी. वहीं भारत और इंग्लैंड जैसी बड़ी टीमों के खिलाफ पाकिस्तान को हार झेलनी पड़ी.
PCB का आधिकारिक बयान बाकी
हालांकि जुर्माने की खबरें सामने आ चुकी हैं, लेकिन पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अब तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. टीम के खराब प्रदर्शन पर खिलाड़ियों को सजा मिलना तय माना जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




