LPG price hike: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर भारत में भी दिखने लगा है. सूत्रों के मुताबिक 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर 913 रुपए में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 853 रुपए थी.
The price of a 14.2-kg domestic LPG cylinder has been increased by Rs 60. In Delhi, 14.2-Kg Domestic LPG Cylinder prices increased from Rs 853 to Rs 913. New rate will be effective from March 7: Sources pic.twitter.com/Mxh7QeIyfl
— ANI (@ANI) March 6, 2026
कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा
सिर्फ घरेलू ही नहीं, बल्कि कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में इसकी नई कीमत 1883 रुपए और मुंबई में 1835 रुपए तय की गई है. यह बढ़ोतरी आज से ही लागू हो गई है.
The price of a 19 kg commercial LPG gas cylinder has also been increased by Rs 115, effective from today, 7 March. In Delhi, a 19 kg commercial LPG cylinder will now cost Rs 1883, and in Mumbai it will cost Rs 1835: Sources pic.twitter.com/C1JfiOHtai
— ANI (@ANI) March 6, 2026
रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का आदेश
सरकार ने हालात को देखते हुए सभी एलपीजी रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने का निर्देश दिया है. इसमें सरकारी और निजी दोनों कंपनियां शामिल हैं. इसका मकसद यह है कि देश में गैस की कमी महसूस न हो.
ऊर्जा संकट से इनकार
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत को ऊर्जा की कमी का सामना नहीं करना पड़ रहा है. मिडिल ईस्ट में अस्थिरता जरूर है, लेकिन भारत के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. उन्होंने बताया कि क्रूड ऑयल की सप्लाई में संभावित रुकावटों को लेकर सरकार सतर्क है.
पर्याप्त रिजर्व मौजूद
सरकारी सूत्रों का कहना है कि भारत के पास अभी पर्याप्त गैस और पेट्रोलियम रिजर्व है. तेल कंपनियां गल्फ क्षेत्र के बाहर के देशों से भी आयात कर रही हैं ताकि सप्लाई में कोई बाधा न आए.
ये भी पढ़ें-ट्रंप सरकार का नया रेजीम चेंज मॉडल: सीमित हमले और राजनीतिक दबाव से सत्ता परिवर्तन
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में रुकावट
ईरान-इजराइल युद्ध के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई है. यह समुद्री रास्ता कच्चे तेल की सप्लाई के लिए बेहद अहम है. जहाजों की आवाजाही रुकने से कीमतों में और बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है. सरकार ने कहा है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

