रिपोर्ट- मनोज चौबे (ग्वालियर)
Gwalior Honey Trap Case: ग्वालियर पुलिस ने हनी ट्रैप में फंसा कर लोगों को लूटने वाली गैंग को दबोच लिया है. पड़ाव पुलिस ने एक महिला, उसकी बेटी, पति और दामाद को पकड़ा है. गैंग ने ग्वालियर में राजस्थान के कारोबारी को हानीट्रैप में फंसा कर 12 लाख रुपए के गहने लूटे थे. पुलिस हनीट्रेप गैंग से अन्य वारदातों के सिलसिले में पूछताछ कर रही है.
दअरसल राजस्थान के कोटा में रहने वाले भरत कुमार भुटानी का कोटा में ही ऑटो पार्ट्स का कारोबार है. वो हर साल ग्वालियर में आयोजित रामलीला में अभिनय करने के लिए कोटा से आते हैं. इस साल भी वहां 8 दिन का अभिनय करने के लिए ग्वालियर आए हुए थे, तभी उनके साथ लूट हो गई.
मिर्ची झोंक लूटने का लगाया था आरोप
गुरुवार की शाम 4 बजे भरत कुमार, पड़ाव थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह अपने परिचित का स्कूटर लेकर तानसेन नगर जा रहे थे. पता पूछने के इरादे से गांधी नगर रोड तिराहे पर खड़े दो युवकों से वो बात कर रहे थे. तभी उन्होंने आंखों में मिर्ची झोंक दी और दूसरे ने कट्टा अड़ाकर उसकी करीब 12 लाख कीमत की 8 तोले सोने की चेन और तीन अंगूठी लूट कर भाग निकले.

लूट की बात सुनकर पड़ाव पुलिस हरकत में आई और घटनास्थल पर पहुंची. घटनास्थल पर पुलिस ने पूछताछ की, तो लोगों ने ऐसी घटना होने से इंकार के दिया. शक होने पर पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले तो खुलासा हुआ कि ये लूट की कहानी फर्जी है. पुलिस ने फरियादी से पूछताछ की तो पता चला कि उसके साथ लूट नहीं बल्कि हनीट्रैप का शिकार हुआ है.
4 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस फ्लैट पर महिलाओं को पकड़ने पहुंची, लेकिन महिलाएं फ्लैट में ताला डालकर फरार हो चुकीं थी. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी रीता आर्य, उसके पति राजेंद्र बुंदेला, बेटी निधि आर्य और दामाद विशाल आर्य को कांच मिल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- Rapper बादशाह के गाने में अश्लील बोल पर हरियाणा में FIR, विवाद बढ़ने पर अब मांगी माफी
ग्वालियर के पड़ाव थाना के TI शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि कोटा के रहने वाले भरत भुटानी एक महिला मित्र से मिलने गए हुए थे. जब वो उसके पास पहुंचे तो महिला के पति और दामाद ने उनको रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर सोने के कंगन, चेन वगैरा लूट लिये. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 8 तोला सोना बरामद कर लिया है. फिलहाल मामले की जांच जारी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

