Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर सीएमडी उपेंद्र राय ने साझा की चैनल की उपलब्धियां

Bharat Express 3rd anniversary: भारत एक्सप्रेस की तीसरी एनिवर्सिरी पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में सीएमडी उपेंद्र राय ने चैनल की उपलब्धियों और सिद्धांतों पर बात की. उन्होंने बताया कि भारत एक्सप्रेस का मूल मंत्र है नेशन फर्स्ट और पिपुल फर्स्ट और चैनल ने तीन साल में टीवी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ी सफलता हासिल की है.

Bharat Express 3rd Anniversary: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित मेगा कॉन्क्लेव में चैनल के सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि चैनल का मूल सिद्धांत ‘नेशन फर्स्ट और पिपुल फर्स्ट’ है. उन्होंने साफ किया कि भारत एक्सप्रेस की प्रतिबद्धता लोगों की संवेदनाओं को प्राथमिकता देने की है, न कि सनसनीखेज खबरें दिखाने की.

स्टिंग ऑपरेशन और अवार्ड्स

सीएमडी उपेंद्र राय ने बताया कि भारत एक्सप्रेस ने जितने स्टिंग ऑपरेशन किए हैं, उतने किसी अन्य चैनल ने नहीं दिखाए. ये सभी रिपोर्टें जनता के मुद्दों और हितों से जुड़ी रही हैं. तीन साल में चैनल को अपकमिंग हिंदी न्यूज चैनल ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला है. इसके अलावा चैनल को बेस्ट इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट के लिए विदेशी अवार्ड भी मिला है.

टीवी और ओटीटी पर मौजूदगी

इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि आज भारत एक्सप्रेस 15 करोड़ टीवी घरों तक पहुंच चुका है और सभी बड़े डीटीएच प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है. साथ ही चैनल जीओ टीवी, गूगल टीवी, एयरटेल, जींगा टीवी और डिस्ट्रो टीवी जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें-भारत एक्सप्रेस लाएगा 2 नए चैनल: ‘Gen-Z’ और ‘बाजार’ पर फोकस; CMD उपेंद्र राय का एलान

डिजिटल ग्रोथ

वहीं सीएमडी ने कहा कि डिजिटल क्षेत्र में चैनल ने अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की है. एक साल में 10 लाख से ज्यादा ग्रोथ हासिल की गई है. भारत एक्सप्रेस ऐप को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग सब्सक्राइब कर चुके हैं और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर चैनल ने औसतन 100 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें-भारत एक्सप्रेस के साथ ‘सहारा’ का नया सफर, मेगा कॉन्क्लेव में CMD उपेंद्र राय ने किया एलान

सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि भारत एक्सप्रेस का सफर अभी शुरू ही हुआ है और आने वाले समय में चैनल और भी मजबूत तरीके से लोगों की आवाज बनेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital