Bharat Express DD Free Dish

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना! जानें टी20 विश्व कप 2026 जीतने पर कितना मिलेगा प्राइज मनी?

टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद BCCI ने टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड प्राइज मनी का ऐलान किया. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने लगातार दूसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब जीता…

BCCI prize money Team India T20 World Cup 2026: टी20 विश्व कप 2026 में भारत की लगातार दूसरी और खिताबी जीत के बाद BCCI ने टीम इंडिया को बड़ा सम्मान दिया है. बोर्ड ने टीम को 131 करोड़ रुपये की प्राइज मनी देने का ऐलान किया है. यह राशि अब तक की सबसे बड़ी टीम बोनस है. फाइनल में न्यूजीलैंड को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 96 रनों से हराने के बाद टीम ने विस्फोटक बल्लेबाजी, मजबूत गेंदबाजी और बेहतरीन फील्डिंग का शानदार प्रदर्शन किया. संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और बाकी खिलाड़ियों ने अहम भूमिका निभाई.

BCCI का रिकॉर्डतोड़ ऐलान

टीम इंडिया को BCCI ने कुल 131 करोड़ रुपये का इनाम देने का फैसला किया है. यह राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और बाकी सदस्यों के बीच बांटी जाएगी. बता दें कि पिछली बार 2024 के टी20 विश्व कप में 125 करोड़ रुपये दिए गए थे. इस बार प्राइज मनी में 6 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी की गई है. टीम ने इन दो टूर्नामेंट के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जीती थी, तब 58 करोड़ रुपये दिए गए थे.

यह भी बताते चलें कि यह प्राइज मनी आईसीसी से मिलने वाली राशि से अलग है. आईसीसी ने चैंपियन टीम को 3 मिलियन डॉलर (करीब 27.5 करोड़) और रनर-अप न्यूजीलैंड को 1.6 मिलियन डॉलर दिए थे. बीसीसीआई का यह बोनस भारतीय क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ा टीम इनाम है.

 

टूर्नामेंट में सिर्फ एक हार के साथ जीता खिताब

टी20 विश्व कप 2026(T20 World Cup 2026) में टीम इंडिया का दबदबा रहा. पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक हार मिली. ग्रुप स्टेज में लगातार 4 मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई. सुपर-8 के पहले मैच में साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में पहुंची. सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई. फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब जीता. यह भारत का लगातार दूसरा टी20 विश्व कप खिताब है.

ये भी पढ़ें-जीत का जश्न, अपनों के साथ: हार्दिक-ईशान गर्लफ्रेंड्स के साथ दिखे, तो संजना के संग बुमराह ने लूट ली महफिल! देखें चैंपियंस के जश्न की अनसीन तस्वीरें

खिलाड़ियों के प्रदर्शन और टीम का जज्बा

संजू सैमसन ने सेमीफाइनल और फाइनल में तूफानी पारियां खेलीं. जसप्रीत बुमराह ने लगातार विकेट लेकर गेंदबाजी में कमाल दिखाया. टीम ने छोटी-छोटी गलतियों से सबक लिया और फाइनल तक पहुंचकर इतिहास रचा. यह जीत टीम के जज्बे, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट सिस्टम की जीत है. बीसीसीआई का यह बड़ा ऐलान आने वाले समय में खिलाड़ियों को और मोटिवेट करेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read