LPG gas cylinders theft Jhansi: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनियां समेत भारत में सीधे तौर पर दिखने लगा है. यहां एलपीजी से लेकर पेट्रोलियम की भारी कमी देखने को मिल रही है. गैस की इस कमी (gas cylinder shortage in india) के बीच झांसी से एक अजब गजब मामला निकाल करके सामने आया है.
दरअसल उत्तरप्रदेश के झांसी जिले में हाईवे के किनारे खड़ी एक ट्रक में रखे गए 524 गैस सिलेंडर चोरी हो गए. जिसकी कुल कीमत लगभग 18 लख रुपए बताई जा रही है. वहीं इस खबर के सामने आते ही लोगों में सनसनी फैल गई की इतनी बड़ी गजब वारदात कैसी हो गई.
जानिए क्या है पूरा मामला?
अभी तक जितनी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक, यह ट्रक भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन के करी प्लांट से जुड़ा बताया जा रहा है. जो 2 मार्च को लिक्विड पेट्रोलियम गैस एलपीजी के 524 सिलेंडर (lpg gas cylinders) लादकर कानपुर देहात के गजनेर में पहुंचाने जा रहा था. ट्रक ड्राइवर गाड़ी में सिलेंडर लगने के बाद त्यौहार मनाने होली पर घर चला गया. इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने खेल कर दिया और ट्रक चोरी कर ली.
चोरों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?
ट्रक के मालिक नीरज अग्रवाल ने बताया कि जब हम GPS से लोकेशन ट्रैक कर रहे थे तो गाड़ी परीक्षा थर्मल पावर प्लांट के पास हाईवे के किनारे खड़ी दिखा रहा था. लेकिन मौके पर पहुंचने पर ट्रक खाली मिली. उन्होंने बताया कि बदमाशों ने ट्रक में लगा ट्रैकिंग डिवाइस भी तोड़ दिया था, जिससे ट्रैक करना मुश्किल हो गया. सिलेंडरों की चोरी के कुछ दिन बाद ट्रक हाईवे किनारे खाली मिली.
देश में LPG सिलेंडर की भारी कमी
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के कारण वैश्विक तेल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है. भारत में LPG और पेट्रोलियम की भारी कमी देखने को मिल रही है. ग्राहकों को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. कई इलाकों में लोगों को चूल्हे जलाने पड़ रहे हैं. BPCL, IOCL और HP जैसे कंपनियों में बुकिंग लंबी चल रही है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



