Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्ताान के बीच रमजान के पवित्र महीने के आखिरी दिनों में तनाव बढ़ गया है. अफगान सरकार ने दावा किया है कि पाकिस्तान ने एक बार फिर उनकी संप्रभुता का उल्लखंन करते हुए काबुल, कंधार, पक्तिया और पक्तिका समेत कई इलाकों में हवाई हमले किए हैं.
काम एयर के फ्यूल डिपो पर हमला
पाकिस्तान वायुसेना ने कंधार एयरपोर्ट के पास स्थित निजी एयरलाइन काम एयर के फ्यूल डिपो को निशाना बनाया. यह कंपनी संयुक्त राष्ट्र के विमानों और सिविल एयरलाइनों को ईंधन उपलब्ध कराती है. ऐसे समय में यह हमला हुआ है जब ईरान-इजरायल युद्ध के कारण कई देशों में तेल संकट गहराया हुआ है.
नागरिकों की मौत का दावा
तालिबान अधिकारियों ने कहा कि इन हमलों में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया गया जिससे कई घर तबाह हो गए. अफगानिस्तान का दावा है कि महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है. वहीं कुछ जगहों पर पाकिस्तान विमान ने खाली रेगिस्तानों और निर्जन क्षेत्रों में भी बम गिराए.
तालिबान सरकार का क्या कहना है?
तालिबान सरकार ने कार्रवाई को क्रूर आक्रामकता बताया. उनका कहना है कि रमजान के अंतिम दिनों और ईद जैसे त्योहार के करीब इस तरह के हमले करना पाकिस्तान की अमानवीय सोच को दर्शाता है. अफगान प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि इस हमले का जवाब जरूर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें-अमेरिकी सैन्य विमान KC-135 इराक में क्रैश, सभी क्रू सुरक्षित
तनाव की पुरानी कहानी
यह पहली बार नहीं है जब दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ा हो. हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के कई शहरों में एयरस्ट्राइक की थी और दावा किया था कि वे तालिबान सरकार के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहे हैं. अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए कहा था कि उन्होंने 55 पाकिस्तान सैनिकों को मार गिराया और पाकिस्तान की 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




