Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सड़क पर हाई-वोल्टेज ड्रामा! गाड़ियों की टक्कर के बाद महिला ने पत्थर लेकर युवकों को दौड़ाया, VIDEO वायरल

Jhansi News: झांसी के सबसे व्यस्त एलाइट चौराहे पर गाड़ियों की मामूली टक्कर के बाद एक महिला और कुछ युवकों के बीच हिंसक झड़प हो गई. महिला हाथ में पत्थर लेकर “जान से मार दो” चिल्लाती रही.

Jhansi Viral Video News

रिपोर्ट- पुनीत अग्रवाल


Jhansi News: झांसी शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में से एक एलाइट चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला हाथ में पत्थर लेकर कुछ युवकों से भिड़ गई. महिला जोर-जोर से “जान से मार दो, जान से मार दो” चिल्लाती हुई दिखाई दी. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच सड़क पर ही जमकर मारपीट हुई.

जानिए पूरा मामला

बताया जा रहा है कि घटना उस समय शुरू हुई जब दोनों पक्षों की गाड़ियों के बीच हल्की टक्कर हो गई. मामूली विवाद देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही झगड़ा और हाथापाई शुरू हो गई. महिला अपने साथियों के साथ युवकों पर हमला करती नजर आई, वहीं दूसरी ओर युवकों ने भी जवाब में मारपीट की.

घटना के दौरान आसपास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई. लोग इस पूरे घटनाक्रम को हैरानी से देखते रहे, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई. कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस घटना का वीडियो बनाते रहे. बाद में यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने महिला समेत करीब आधा दर्जन युवकों को मौके से हिरासत में ले लिया. पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला और उसके कुछ साथी ऑर्केस्ट्रा में काम करते हैं. फिलहाल पुलिस ने इस मामले में महिला सहित करीब 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है.


ये भी पढ़ें: सब्जी की दुकान में जा घुसी अनियंत्रित कार, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर, बाल-बाल बची जान


पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और मौके पर मौजूद लोगों के बयान के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital