Bharat Express DD Free Dish

राष्ट्रपति मुर्मु और संत प्रेमानंद महाराज की आध्यात्मिक भेंट, अध्यात्म और जनकल्याण पर हुई चर्चा

President Murmu UP visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर उन्होंने अध्यात्म और समाज कल्याण पर चर्चा की.

President Murmu UP visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु इन दिनों उत्तर प्रदेश के धार्मिक स्थलों की यात्रा पर हैं. शुक्रवार को वे वृंदावन पहुंचीं, जहां उन्होंने श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से भेंट की. इस मुलाकात में अध्यात्म, सेवा और समाज कल्याण जैसे विषयों पर चर्चा हुई.

आश्रम में स्वागत और संवाद

आश्रम पहुंचने पर संत के अनुयायियों ने राष्ट्रपति का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. राष्ट्रपति ने संत से आशीर्वाद लिया और उनके विचारों को ध्यान से सुना. उन्होंने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक मार्गदर्शक समाज में नैतिक मूल्यों और सेवा की भावना को मजबूत करते हैं. बातचीत के दौरान दोनों ने समाज की भलाई और जनकल्याण पर भी विचार साझा किए.

ये भी पढ़ें-‘हम ईरान को कुचलकर धूल में मिला देंगे’, ईरान युद्ध पर नेतन्याहू का बड़ा बयान

वात्सल्य ग्राम का दौरा

अपनी यात्रा के दौरान राष्ट्रपति साध्वी ऋतंभरा की संस्था वात्सल्य ग्राम भी जाएंगी. यह संस्था बुजुर्गों और अनाथ बच्चों की देखभाल के लिए जानी जाती है. राष्ट्रपति वहां जाकर बच्चों और बुजुर्गों से मिलेंगी और संस्थान के कामकाज को करीब से देखेंगी.

ये भी पढ़ें-दिल्ली में मार्च की सबसे ज्यादा बारिश, तापमान गिरा, आज भी ऑरेंज अलर्ट

गोवर्धन परिक्रमा

यात्रा का अंतिम दिन 21 मार्च को होगा, जब राष्ट्रपति गोवर्धन के दंगहाटी मंदिर में पूजा करेंगी और सात मील लंबी पारंपरिक गोवर्धन परिक्रमा पूरी करेंगी. इसके बाद वे नई दिल्ली लौटेंगी.

ये भी पढ़ें-भारत का सख्त संदेश: पाकिस्तान आतंकवाद खत्म करे तभी सिंधु जल संधि होगी बहाल

अयोध्या और मथुरा कार्यक्रम

इससे पहले राष्ट्रपति ने 19 मार्च को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘राम यंत्र’ स्थापित किया. वैदिक मंत्रों के बीच हुए इस अनुष्ठान को मंदिर निर्माण का अंतिम चरण माना गया. इसके बाद वे मथुरा पहुंचीं और इस्कॉन मंदिर में प्रार्थना व शाम की आरती में शामिल हुईं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read