Aaj Ka Panchang 22 March 2026: चैत्र नवरात्रि का चौथा दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां कूष्मांडा को समर्पित है. धार्मिक मान्यता है कि मां कूष्मांडा ने अपनी हल्की मुस्कान से पूरे ब्रह्मांड की रचना कर दी थी. उनके नाम का अर्थ है कुम्हड़ा, जिसमें अनगिनत बीज होते हैं और यही सृजन की शक्ति का प्रतीक है. आठ भुजाओं वाली देवी को पीले वस्त्र, पीले फूल और फल अर्पित किए जाते हैं. कुम्हड़े की बलि उन्हें प्रिय मानी जाती है. भक्तों का विश्वास है कि उनकी कृपा से रोग, दोष और जीवन की कठिनाइयाँ दूर होती हैं और हर कार्य में सफलता मिलती है.
आज का दिन केवल नवरात्रि पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि चैत्र विनायक चतुर्थी भी है. इस व्रत में गणेश जी की आराधना की जाती है. शुभ समय सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक है. इस दौरान विघ्नहर्ता श्री गणेश की पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं और घर-परिवार में शुभता बढ़ती है. इस व्रत में विशेष नियम है कि चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए.
इसके साथ आज रविवार व्रत भी है. इस दिन सूर्य देव की पूजा और जल से अर्घ्य देने का महत्व है. मान्यता है कि सूर्य की कृपा से करियर में उन्नति होती है, पिता का सहयोग मिलता है और घर धन-धान्य से भर जाता है. सूर्य की उपासना त्वचा रोगों से मुक्ति दिलाने वाली भी मानी जाती है.
आज का पंचांग22 मार्च 2026
- तिथि: चतुर्थी रात 9:16 बजे तक, उसके बाद पंचमी
- नक्षत्र: भरणी रात 10:42 बजे तक, फिर कृत्तिका
- करण: वणिज सुबह 10:36 बजे तक, विष्टि रात 9:16 बजे तक, उसके बाद बव
- योग: वैधृति दोपहर 3:42 बजे तक, फिर विष्कम्भ
- पक्ष: शुक्ल
- वार: रविवार
- चंद्र राशि: मेष 23 मार्च सुबह 4:14 बजे तक, फिर वृषभ
- सूर्योदय: 6:23 एएम
- सूर्यास्त: 6:33 पीएम
- चंद्रोदय: 8:15 एएम
- चंद्रास्त: 10:15 पीएम
शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 4:48 एएम – 5:36 एएम
- अभिजीत मुहूर्त: 12:04 पीएम – 12:53 पीएम
- विजय मुहूर्त: 2:30 पीएम – 3:19 पीएम
- अमृत काल: 6:17 पीएम – 7:46 पीएम
- रवि योग: 6:23 एएम – 10:42 पीएम
चौघड़िया (दिन)
- चर: 9:39 एएम – 11:06 एएम
- लाभ: 11:06 एएम – 12:33 पीएम
- अमृत: 12:33 पीएम – 2:00 पीएम
- शुभ: 3:28 पीएम – 4:55 पीएम
चौघड़िया (रात)
- लाभ: 7:55 पीएम – 9:27 पीएम
- शुभ: 11:00 पीएम – 12:33 एएम
- अमृत: 12:33 एएम – 2:05 एएम
- चर: 2:05 एएम – 3:38 एएम
अशुभ समय
- यमगण्ड: 12:28 पीएम – 1:59 पीएम
- गुलिक काल: 3:31 पीएम – 5:02 पीएम
- राहुकाल: 5:02 पीएम – 6:33 पीएम
- दुर्मुहूर्त: 4:56 पीएम – 5:45 पीएम
- ज्वालामुखी योग: 9:16 पीएम – 10:42 पीएम
- भद्रा: 10:36 एएम – 9:16 पीएम (वास स्वर्ग में, धरती पर असर नहीं)
- दिशाशूल: पश्चिम
शिववास
रात 9:16 बजे तक क्रीड़ा में, उसके बाद कैलाश पर.
ये भी पढ़ें-Navratri: PM मोदी ने चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा से मांगा सशक्त और समृद्ध जीवन का आशीर्वाद
आज का दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत विशेष है. मां कूष्मांडा की पूजा से सृजन और ऊर्जा का आशीर्वाद मिलता है, गणेश जी की आराधना से विघ्न दूर होते हैं और सूर्य उपासना से जीवन में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


