Bharat Express DD Free Dish

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ का तूफान बरकरार! 68 करोड़ के साथ दूसरा संडे भी बना बिग डे, जानें हिन्दी बेल्ट का कुल कलेक्शन

णवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म ने दूसरे संडे को रिकॉर्ड 68 करोड़ की कमाई कर कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. अब फिल्म हिंदी में 1000 करोड़ कमाने वाली पहली फिल्म बनने के करीब है.

dhurandhar-2-box-office-collection-day-11-ranveer-singh-records

Dhurandhar 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सिर्फ एक ही नाम की गूंज सुनाई दे रही है, वो है रणवीर सिंह और उनकी फिल्म ‘धुरंधर 2’. इस फिल्म ने पहले हफ्ते में जो तबाही मचाई थी, उसका सिलसिला दूसरे वीकेंड में भी थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म का क्रेज इस कदर है कि इसने दूसरे संडे को कमाई के वो आंकड़े छुए हैं, जो अच्छे-अच्छे सुपरस्टार्स की फिल्मों के ओपनिंग डे पर भी नहीं आते. अब तो ट्रेड एनालिस्ट्स भी ये मानने लगे हैं कि ‘धुरंधर 2’ सिर्फ हिंदी भाषा में 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली भारत की पहली फिल्म बनने की राह पर है.

दूसरे संडे को आई ‘कमाई की सुनामी’

फिल्म के दूसरे वीकेंड के प्रदर्शन ने सबको हैरान कर दिया है. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म की कमाई में 50% से ज्यादा का उछाल देखा गया था, लेकिन असली धमाका तो रविवार को हुआ. शुरुआती आंकड़ों की मानें तो दूसरे रविवार को फिल्म ने भारत में करीब 68 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. इसमें से अकेले हिंदी वर्जन ने ही 63 करोड़ रुपये कलेक्शन किया हैं.

ये अपने आप में एक ‘ऑल टाइम रिकॉर्ड’ है. इससे पहले दूसरे संडे को सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड इसी फिल्म के पहले पार्ट ‘धुरंधर’ (2025) के नाम था, जिसने 58.20 करोड़ कमाए थे. लेकिन अब रणवीर सिंह ने अपने ही प्रीक्वल को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही, इसने ‘पुष्पा 2’ के 11वें दिन के 54 करोड़ के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया है.

1000 करोड़ का आंकड़ा अब दूर नहीं

शानदार दूसरे वीकेंड के बाद फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 847 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है. इसमें से सिर्फ हिंदी बेल्ट से फिल्म ने 794 करोड़ से ज्यादा बटोर लिए हैं. उम्मीद की जा रही है कि आज यानी सोमवार को फिल्म हिंदी में 800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

वहीं, अगले 10 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं होने वाली है. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के आने तक ‘धुरंधर 2’ के पास खुला मैदान है. जानकारों का कहना है कि अगर फिल्म इसी रफ्तार से चलती रही, तो 1000 करोड़ का लैंडमार्क पार करना इसके लिए बस कुछ ही दिनों की बात है.

वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी जलवा

सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशों में भी ‘धुरंधर 2’ का डंका बज रहा है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1300 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. जिस तरह से फिल्म की रफ्तार बनी हुई है, उसे देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये बहुत जल्द 2000 करोड़ के ग्लोबल क्लब में शामिल हो सकती है.

ये भी पढ़ें: रामनवमी पर Nitesh Tiwari की रामायण का बड़ा अपडेट: हनुमान जयंती पर आएगा फर्स्ट लुक, लागत 4000 करोड़!

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read