Bharat Express DD Free Dish

हनी सिंह के कॉन्सर्ट में जमकर हुआ हंगामा, एंट्री नहीं मिली तो दीवार फांदने लगी फीमेल फैन; वीडियो देख रैपर ने किया रिएक्ट

यो यो हनी सिंह का मुंबई कॉन्सर्ट अपनी परफॉर्मेंस से ज्यादा एक ‘क्रेजी फैन’ की वजह से चर्चा में है. दीवार फांदने और सुरक्षाकर्मियों से उलझने वाली इस फैन को हनी सिंह ने ‘शेरनी’ बताया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है.

Yo Yo Honey Singh, Mumbai Concert, Viral Video

Honey Singh Concert Viral Video: यो यो हनी सिंह का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है और इसका ताजा सबूत हाल ही में मुंबई में आयोजित उनके जबरदस्त कॉन्सर्ट में मिला है. 28 मार्च को बांद्रा के MMRDA ग्राउंड में हुए इस इवेंट की चर्चा अब तक सोशल मीडिया पर खत्म नहीं हुई है. वजह सिर्फ सिंगर की परफॉर्मेंस नहीं बल्कि उनकी एक क्रेजी फैन भी है जिसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, कॉन्सर्ट के दौरान ग्राउंड के गेट पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला. हुआ ये था कि एक फीमेल फैन कॉन्सर्ट में थोड़ा देरी से पहुंची इतने में ही बढती भीड़ को देखते हुए सिक्योरिटी ने मेन गेट को बंद कर दिया था. लेकिन उस लड़की पर हनी सिंह को लाइव देखने का इस कदर भूत सवार था कि उसने सारे नियमों की परवाह किए बिना ऐसा काम कर दिया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. सिक्योरिटी गार्ड्स ने जब लड़की को अंदर जाने से मना किया, तो उन्होंने सीधे दीवार फांदने की कोशिश शुरू कर दी.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि सुरक्षाकर्मी उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो रुकने का नाम नहीं ले रही थीं. बात इतनी बढ़ गई कि उन्होंने वहां मौजूद गार्ड्स के साथ काफी बहस और गाली-गलौज भी की. इस पूरे ड्रामे ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींच लिया और किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया.

हनी सिंह का रिएक्शन

आम तौर पर स्टार्स ऐसे मामलों पर चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन हनी सिंह अपने बिंदास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने इस वायरल वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया और फैन के इस पागलपन को टोकने के बजाय उसकी सराहना की. हनी सिंह ने वीडियो के साथ लिखा- “शेरनी फैन ऑफ माइन”.

Honey Singh Concert Viral Video

रैपर का यह रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया. जहां कुछ लोग फैन के इस व्यवहार को अनुशासनहीनता बता रहे हैं, वहीं हनी सिंह के चाहने वाले इसे सिंगर के प्रति अटूट प्यार मान रहे हैं.

कॉन्सर्ट में और क्या था खास?

बता दें कि उस रात सिर्फ ये दीवार फांदने वाला वाकया ही चर्चा में नहीं रहा. कॉन्सर्ट के अंदर भी माहौल काफी धमाकेदार था. एक और वीडियो सामने आया है जिसमें हनी सिंह अपनी एक फीमेल फैन को स्टेज पर बुलाकर उसके साथ डांस करते नजर आ रहे हैं. कुल मिलाकर, हनी सिंह के इस कमबैक दौर में उनके फैंस का जोश सातवें आसमान पर है और रैपर भी उन्हें खुश करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- पहले फेरे, फिर निकाह… हिंदू- मुस्लिम दोनों रीति-रिवाजों से शादी, वायरल हुई मशहूर यूट्यूबर्स की फोटोज

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read