Bharat Express DD Free Dish

शशि थरूर को डराने की थी कोई बड़ी साजिश! काफिले पर हमले के बाद भावुक पोस्ट कर क्या बोले कांग्रेस नेता?

केरल में चुनाव प्रचार के दौरान Shashi Tharoor के काफिले पर हमला, गनमैन घायल और गाड़ी के शीशे तोड़े गए. घटना के बाद थरूर ने भावुक पोस्ट कर कहा- डराने की कोशिशें नाकाम होंगी, प्रचार जारी रहेगा…

केरल में चुनावी सरगर्मी के बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और सांसद शशि थरूर के काफिले पर हमले की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. शुक्रवार शाम जब थरूर वंडूर इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे, तभी दो कारों में सवार आठ हमलावरों ने उनके सुरक्षाकर्मियों के साथ बदतमीजी और मारपीट की.

यह भी बता दें कि हमलावरों ने न केवल रास्ता रोका, बल्कि सांसद की गाड़ी के शीशे भी जोर-जोर से पीटने शुरू कर दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, इस हमले में शशि थरूर सुरक्षित हैं, लेकिन उनके गनमैन को चोटें आई हैं.

थरूर ने भावुक पोस्ट में क्या बताया?

घटना के कुछ घंटों बाद शशि थरूर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपने शुभचिंतकों का आभार जताया. थरूर ने लिखा कि मेरे सुरक्षाकर्मी पर हमला हुआ, लेकिन वह अब खतरे से बाहर है. मुझे कोई चोट नहीं आई है. साथ ही थरूर ने यह भी साफ कर दिया कि इस तरह की कायराना हरकतें उनके हौसले नहीं तोड़ सकतीं. उन्होंने घटना के तुरंत बाद अपने तय कार्यक्रम के अनुसार रैलियां जारी रखीं और समर्थकों को संदेश दिया कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है.

संकरी सड़क पर हुआ ‘प्लान्ड’ हमला?

यह घटना शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे वंडूर के चेल्लिथोडे के पास हुई. एफआईआर के मुताबिक, शशि थरूर का काफिला एक संकरी सड़क से गुजर रहा था, तभी दो गाड़ियों ने उनका रास्ता ब्लॉक कर दिया. जब थरूर के गनमैन रतीश के.पी. ने सामने वाली गाड़ी के सवारों से रास्ता देने का अनुरोध किया, तो विवाद बढ़ गया. देखते ही देखते हमलावरों ने गनमैन और ड्राइवर पर हमला कर दिया और सांसद की गाड़ी को निशाना बनाने की कोशिश की. पुलिस इसे चुनावी रंजिश और सुरक्षा में चूक के एंगल से देख रही है.

यह भी पढ़ें: नासिक में आधी रात को पसरा मातम! दिंडोरी के कुएं में समा गई कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत

पुलिस की बड़ी कार्रवाई

वंडूर पुलिस ने गनमैन रतीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि बाकी सात फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमलावरों की गाड़ियों के नंबरों के आधार पर छापेमारी की जा रही है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में प्रदर्शन करते हुए चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता करने की मांग की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read