Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

क्या संगीत के जरिए दक्षिण फतह करेंगे पीएम मोदी? जानें चेन्नई में संगीतकार रमेश विनायकम से मुलाकात के मायने

पीएम मोदी ने चेन्नई में संगीतकार रमेश विनायकम से मुलाकात कर उनके ‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ की जमकर तारीफ की. उन्होंने इसे भारतीय शास्त्रीय संगीत को वैश्विक मंच पर ले जाने वाला क्रांतिकारी कदम बताया…

PM Modi meets Ramesh Vinayakam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी चुनावी व्यस्तताओं के बीच शनिवार को चेन्नई में सुप्रसिद्ध संगीतकार, गायक और शोधकर्ता रमेश विनायकम तथा उनके परिवार से मुलाकात की. पीएम मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए भारतीय संगीत को वैश्विक पहचान दिलाने के विनायकम के प्रयासों की जमकर सराहना की. प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से विनायकम द्वारा विकसित ‘गमक बॉक्स नोटेशन सिस्टम’ का जिक्र किया और इसे संगीत की दुनिया में एक क्रांतिकारी और अभिनव कदम करार दिया.

क्या है वो जादुई बॉक्स जिसके कायल हुए पीएम?

भारतीय शास्त्रीय संगीत में ‘गमक’ का अर्थ है स्वरों को सीधे न गाकर उन्हें हिलाकर, मोड़कर या सजाकर प्रस्तुत करना. रमेश विनायकम द्वारा तैयार किया गया यह सिस्टम एक विजुअल नोटेशन तकनीक है, जो संगीत के इन सूक्ष्म अलंकारों को न केवल समझने बल्कि आसानी से सिखाने में भी मदद करती है.

 

साथ ही पीएम मोदी ने ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा कि रमेश विनायकम ने अपना पूरा जीवन भारतीय संगीत को लोकप्रिय बनाने के लिए समर्पित कर दिया है. उनके द्वारा तैयार किया गया यह सिस्टम भारतीय संगीत को दुनिया तक पहुंचाने का एक बेहतरीन तरीका है.”

जानें कौन हैं रमेश विनायकम?

रमेश विनायकम तमिल और तेलुगु फिल्म उद्योग का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने महज 12 साल की उम्र में अपना पहला गाना संगीतबद्ध किया था. अपने पिता श्री विनायकम से संगीत की शुरुआती शिक्षा लेने वाले रमेश आज एक संगीत शोधकर्ता के रूप में दुनिया भर में पहचाने जाते हैं. भारतीय संगीत की बारीकियों को तकनीक के साथ जोड़ने के उनके हुनर ने ही आज प्रधानमंत्री का ध्यान अपनी ओर खींचा है.

चेन्नई के बाद केरल में होगा ‘शक्ति प्रदर्शन’

चेन्नई में संगीत की चर्चा के बाद प्रधानमंत्री का अगला पड़ाव केरल है. तय कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर करीब 2:30 बजे तिरुवनंतपुरम पहुँचने के बाद वे कोट्टायम और फिर तिरुवल्ला के स्टेडियम में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. केरल में 9 अप्रैल को होने वाले मतदान से पहले पीएम मोदी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. शाम को तिरुवनंतपुरम में किल्लीपालम से करमाना जंक्शन तक होने वाले 1.5 किलोमीटर लंबे रोड शो में एनडीए के हजारों कार्यकर्ताओं के जुटने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: ‘एयर स्ट्राइक’ का बजा सायरन…फिर मची अफरा-तफरी, दिल्ली के राजा गार्डन में आखिर क्या हुआ?

चुनावी रण में मोदी का धुआंधार प्रचार

केरल में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने के बाद प्रधानमंत्री जिला स्तर के नेताओं से भी संवाद करेंगे. केरल की राजनीति में इस बार कांटे की टक्कर मानी जा रही है, जिसके नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे. प्रधानमंत्री शाम करीब 7 बजे तिरुवनंतपुरम से सीधे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. संगीत और सियासत के इस अनूठे संगम वाले दौरे ने दक्षिण भारत के मतदाताओं के बीच एक नया उत्साह भर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital