RR vs MI 11 overs match (AI Image)
RR vs MI 11 overs match: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा. बारिश के कारण मैच को छोटा कर दिया गया है और अब दोनों टीमों के बीच 11-11 ओवर का मुकाबला होगा. टॉस में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने जीत हासिल की और पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया.
3.2 ओवर का पावरप्ले (Powerplay 3.2 overs IPL 2026)
छोटे मैच को ध्यान में रखते हुए पावरप्ले भी घटाकर 3.2 ओवर का कर दिया गया है, जिससे शुरुआत से ही तेज बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है. मैच से पहले हार्दिक पंड्या मैदान पर नजर आए और उन्होंने कोच महेला जयवर्धने के साथ रणनीति पर चर्चा की. मुकाबले की पहली गेंद रात 10:10 बजे फेंकी जाएगी. इस मैच में राजस्थान के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पर खास नजर रहेगी.
युवा के सामने अनुभव
राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और मुंबई इंडियंस के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के बीच मुकाबला इस मैच का सबसे बड़ा आकर्षण होगा. सिर्फ 15 साल के वैभव ने हाल के समय में शानदार प्रदर्शन किया है. अंडर-19 और घरेलू क्रिकेट में अच्छा करने के बाद उन्होंने IPL 2026 में तेज पारियां खेलकर सबका ध्यान खींचा है. अब पहली बार उनका सामना बुमराह जैसे अनुभवी गेंदबाज से हो सकता है, जिससे यह मुकाबला और रोमांचक बन जाता है.
दोनों टिमों की प्लेइंग 11 (RR vs MI Playing 11)
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11 (RR Playing 11): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा.
ये भी पढ़ें: RR vs MI: बारिश बनी विलेन, देर से होगा टॉस; कब शुरू होगा मैच?
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 (MI Playing 11): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


