Urdu Conclave 2026

इश्क में अंधी पत्नी ने उजाड़ा अपना ही घर! ₹1 लाख की सुपारी देकर सोए हुए पति को उतारा मौत के घाट, ऐसे खुला राज

MP Wife Murder Husband: मध्य प्रदेश में पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति देवकृष्ण की हत्या की साजिश रची थी. पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी ने एक लाख रुपये में पति देवकृष्ण की हत्या करा दी थी.

MP Wife Murder Husband

MP Wife Murder Husband

MP Wife Murder Husband: मध्य प्रदेश से ऐसा मामला सामने आया है जो किसी क्राइम थ्रिलर फिल्म से कम नहीं है. यहां पति की मौत पर जिस पत्नी को लोग फूट-फूटकर रोते देखा था, वहीं पत्नी पति की मौत की साजिश की मास्टरमाइंड निकली. किसी को भी ये अंदाजा तक नहीं था कि इन आंसुओं के पीछे इतना बड़ा राज छिपा है. आरोपी पत्नी प्रियंका ने अपने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति देवकृष्ण की हत्या की साजिश रची थी. पत्नी प्रियंका और उसके प्रेमी ने एक लाख रुपये में पति देवकृष्ण की हत्या करा दी थी.

ये पूरा मामला धार जिले के गोंदीखेड़ा चारण की है. जहां की रहने वाली प्रियंका पुरोहित ने पुलिस में 7 अप्रैल 2026 को शिकायत दी कि उसके घर में रात के समय बदमाश घुस आए और दोनों को बंधक बना लिया. विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पति की हत्या कर दी और घर में रखे सोने-चांदी के गहने और कैश लूटकर फरार हो गए.

पुलिस ने प्रियंका पुरोहित के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी. पुलिस की जांच में प्रियंका बार-बार अपना बयान बदल रही थी, जिसकी वजह से शक की सुई उसकी तरफ जा रही थी. पुलिस ने घर की जब तलाशी ली तो उसे गहने भी मिल गए. जिसके बाद पुलिस को यकीन हो गया कि जैसा बताया जा रहा है मामला वैसा नहीं है. फिर पुलिस ने सख्ती से प्रियंका से पूछताछ की तो वो बिखर गई और पूरी सच्चाई बता दी.

अब पढ़िये पुलिस को प्रियंका ने क्या बताया?

आरोपी पत्नी प्रियंका ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी बचपन में ही हो गई थी. शादी के समय उसकी उम्र सिर्फ 15 साल थी. प्रियंका कुछ सालों तक मायके में ही रही, उसके बाद वो ससुराल चली गई. इसी बीच उसका राजगढ़ के रहने वाले कमलेश पुरोहित के साथ अफेयर शुरू हो गया. जिसके बाद उसका मन ससुराल में नहीं लग रहा था. वो पति देवकृष्ण के साथ नहीं रहना चाहती थी, इसलिए वो बार-बार मायके चली जाती थी. पति देवकृष्ण को यह अजीब लगा और उसने जांच पड़ताल शुरू कर दी. खोजबीन में उसे प्रियंका के प्रेमी कमलेश के बारे में जानकारी मिली.

पति को ठिकाने लगाने की कीमत 1 लाख में तय

जिसके बाद वह पत्नी को कहीं आने-जाने से रोकटोक करने लगा. यह प्रियंका को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा था. जब देवकृष्ण सख्त हो गया तो प्रियंका ने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने का प्लान बनाया. इसी वजह से उन्होंने सुरेंद्र नाम के एक हत्यारे को 1 लाख रुपये में ठीक किया. इसके बाद प्रियंका ससुराल पहुंची और रहने लगी.

ये भी पढ़ें- ल्यारी का डर बनाम धुरंधर की दहाड़! लखनऊ की सड़कों पर शुरू हुआ पोस्टर वॉर, यूपी में चुनाव से पहले चढ़ा सियासी पारा

एक रात उसने मौका पाकर सुरेंद्र और कमलेश को घर में घुसा दिया. दोनों अंदर घुसते ही देवकृष्ण की चाकू मारकर हत्या कर दी और घर में सामान बिखेर दिया. वहीं प्रियंका को दूसरे कमरे में बांध दिया, ताकि लोगों को घर में लूट जैसा मामला लगे. इसके बाद जब दोनों बाहर निकलकर फरार हो गये तो प्रियंका चिल्लाने लगी.

पुलिस ने इस मामले में प्रेमी कमलेश और प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सुरेंद्र फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read